फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather may change from today, may be rain

आज बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार

Fri, 29 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
weather may change from today, may be rain

खिली धूप के बाद फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना जताई गई है। इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले 24 घंटों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में धुंध भी छा सकती है। इससे लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास होगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अफगानिस्तान के ऊपर एक साइक्लोन विकसित हो रहा है। अगर साइक्लोन हिमालय की पहाड़ियों से टकरा जाता है तो पहाड़ों में बर्फबारी व बारिश के पूरे चांस हैं। इससे जम्मू कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का तापमान सामान्य से अधिक

पिछले दो दिन से निकल रही धूप से अधिकतम तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तीन दिन में 10 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। इसी तरह रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। बुधवार को रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed