फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather forecast, dense fog in chandigarh

ठिठुरन और कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए चंडीगढ़ में कितना तापमान?

Mon, 29 Jan 2018 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Jan 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
weather forecast, dense fog in chandigarh
चंडीगढ़ में धुंध का कहर
चंडीगढ़ में ठिठुरन और ठंड का कहर अभी जारी रहेगा। लगातार तीसरे दिन धुंध का जबरदस्त असर देखा गया और अभी इससे राहत नहीं मिलेगी। शनिवार रात विजिबिलिटी करीब 50 मीटर दर्ज की गई। दिन में धुंध का असर कम था, लेकिन रात होते ही धुंध बढ़ गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को तापमान में थोड़ी और कमी देखी गई। बादलों की वजह से धूप कमजोर रही। शाम के वक्त शीत लहर चलने से ठंड और बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। रात का तापमान भी नीचे आया है। शनिवार रात का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन


30 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ समय तक मौसम में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। सुबह और शाम के वक्त चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में धुंध छाई रहेगी। ठंडी हवाएं चलेंगी। हल्के बादल भी छाए रहेंगे। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 29 और 30 जनवरी के आसपास कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे ठंड का प्रकोप कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद बढ़ी ठंड
बीती 23 जनवरी को बारिश के बाद पूरे ट्राइसिटी का मौसम बदल गया है। 23 जनवरी को करीब चार एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। 24 और 25 जनवरी को अच्छी खासी धूप निकली और उसके बाद मौसम में बदलाव आ गया। 25 जनवरी के शाम से धुंध छाने लगी थी। उसके बाद से धुंध छाई हुई है। उसके बाद से चंडीगढ़ के आसपास से जुड़े इलाकों में तापमान में कमी आई है। दिन में कुछ धूप आ रही है, लेकिन तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है। रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री, अंबाला 15.7, सोलन 19, अमृतसर 13.5 और लुधियाना 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed