फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather fluctuations... possibility of rain, hail and storm

Chandigarh News: मौसम में उतार-चढ़ाव... बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की संभावना

Tue, 31 Mar 2026 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Weather fluctuations... possibility of rain, hail and storm
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के लोगों को अगले पांच दिन मौसम के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है जबकि न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को शहर में आंधी, गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

वहीं, 2 अप्रैल को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, जिससे धूप तेज होगी और तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद 4 अप्रैल को पारा गिरकर करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed