फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather changed, sound of monsoon knocking, chances of rain for a week

Chandigarh News: मौसम बदला, मानसून के दस्तक की आहट, एक हफ्ते तक बारिश के असार

Sun, 25 Jun 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, sound of monsoon knocking, chances of rain for a week
चंडीगढ़। मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से अगले कुछ दिन में मानसून के पहुंचने की संभावना बन रही है। चंडीगढ़ के साथ हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिन तक बारिश के आसार हैं और अगर बारिश लगातार जारी रही तो मानसून की घोषणा की जा सकती है।शनिवार को शहर में पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसका असर तापमान पर भी दिखा और शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले तापमान ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना रहा।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से बताया गया है कि अगले सात दिन तक शहर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इसकी वजह से तापमान 4 से 7 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पिछले साल मानसून 30 जून को चंडीगढ़ में प्रवेश कर गया था, जिसकी वजह से शहर में अच्छी बारिश हुई थी।
विज्ञापन


आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed