{"_id":"6059772e87cc2d326536b844","slug":"weather-changed-in-chandigarh-and-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम : पंजाब में तेज आंधी से गिरी विधायक कार्यालय की छत, तीन घायल, चंडीगढ़ में छाए काले बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम : पंजाब में तेज आंधी से गिरी विधायक कार्यालय की छत, तीन घायल, चंडीगढ़ में छाए काले बादल
Tue, 23 Mar 2021 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में आंधी से गिरी विधायक के आफिस की छत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार के बाद मंगलवार को भी मौसम बदला रहा। पंजाब के जलालाबाद में सोमवार रात आई तेज आंधी से काफी नुक्सान हुआ है। आंधी से क्षेत्रीय विधायक रवींद्र सिंह आंवला के कार्यालय की छत उड़ गई और दफ्तर टूट गया। शेड के नीचे धरना दे रहे पंजाब पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार नौजवानों के 2 साथी और होमगार्ड का एक जवान भी घायल हो गया। होमगार्ड के घायल जवान महल सिंह को स्थानीय सरकारी अस्पताल से फाजिल्का रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले छह दिन से पंजाब पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार नौजवान रवींद्र आंवला के कार्यालय के सामने धरना दे रहे थे। सोमवार को धरने के दौरान स्थानीय पुलिस उन्हें उठाकर ले गई थी लेकिन बाद में आपसी सहमति के चलते उन्होंने कार्यालय के अंदर शेड के नीचे धरना शुरू कर दिया था। धरना दे रहे नौजवानों ने बताया कि रात करीब ढाई बजे आंधी आई जिससे शेड टूटकर नीचे गिर गया। इसमें उनके 2 साथी घायल हो गए और होमगार्ड का एक जवान भी जख्मी हो गया। दो घायल नौजवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि होमगार्ड के जवान को फ्रेक्चर के कारण फाजिल्का रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आया था। पूरे दिन बादल छाए रहे और दोपहर तक रुक-रुककर कई बार बूंदाबांदी हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को सुबह से ही शहर पर काले बादल छाए रहे। हवा के साथ बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इसकी वजह से पूरे ट्राइसिटी के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाने और बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हुई बारिशों से अगले दो से तीन दिन मौसम सुहावना रहेगा। तापमान नियंत्रित रहेगा।