फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather, chandigarh weather, chandigarh monsoon, chandigarh weather forecase, chandigarh

कमजोर चल रहा है मानसून, जानिए कब बदलेंगे बदरा, मिलेगी राहत

Fri, 08 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
weather, chandigarh weather, chandigarh monsoon, chandigarh weather forecase, chandigarh
मानसून अगले 48 घंटे तक कमजोर रहने वाला है। - फोटो : amar ujala
मानसून अगले 48 घंटे तक कमजोर रहने वाला है। 48 घंटे बाद इसके एक्टिव होने की संभावना है। यह दावा चंडीगढ़ मौसम विभाग ने किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. सुरेंद्र पाल ने बताया कि हवा की दिशा बदलने से मानसून कमजोर पड़ गया है। पिछले छह दिन से चंडीगढ़ में न के बराबर बारिश हुई है। पिछले चार दिन से रोज एक-एक डिग्री तापमान बढ़ रहा है। जिसके कारण उमस और गर्मी बढ़ गई है।

शुक्रवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। हवा में नमी की मात्रा काफी ज्यादा दर्ज की जा रही है। इससे लोगों का बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


 डा. पाल ने बताया है कि पिछले एक हफ्ते से सुस्त पड़ा मानसून अगले 48 घंटे के बाद एक्टिव हो रहा है। 10 जुलाई की रात से चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीदें  है। 11 से 14 जुलाई तक 30-35 एमएम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed