फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather can take a turn from today, clouds may prevail

आज से मौसम ले सकता है करवट, छाए रह सकते हैं बादल

Thu, 03 Feb 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Weather can take a turn from today, clouds may prevail
चंडीगढ़। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार से शहर में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम को गहरी धुंध भी रहेगी। वहीं, बुधवार को भी पूरे दिन धुंध छाई रही, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, चार फरवरी को भी पंजाब और हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ के 6 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसकी वजह से भी मौसम में बदलाव संभव है। बुधवार को शहर के अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed