फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress protest in Haryana

हरियाणा में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: वोट चोरी के खिलाफ हल्ला बोल; क्या बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष?

Tue, 13 Oct 2026 04:34 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

 कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाएगी। 14 से 24 अक्तूबर तक यह अभियान चलेगा। 

विज्ञापन
Congress protest in Haryana
हरियाणा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाएगी। 14 से 24 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी ब्लॉकों में मार्च और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान अभियान की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन


संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। 12 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित रोष मार्च का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों के जवाब मिलने चाहिए। कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही तय करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग उठा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अगले दो महीने के लिए अभियान की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत प्रदेश के सभी ब्लॉकों में जनजागरण कार्यक्रम चलाकर लोगों को मतदान के अधिकार और संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं से पदयात्रा, साइकिल या बाइक मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च संबंधित एसडीएम कार्यालय या स्थानीय प्रशासनिक मुख्यालय तक पहुंचेगा। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता संविधान के अनुच्छेद 326, जो वयस्क मताधिकार से संबंधित है, का सामूहिक पाठ करेंगे और राष्ट्रगान गाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन कर भी विरोध जताया जाएगा।


राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांवों, कस्बों और शहरों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed