फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather alert in haryana for rain and cold wave by Weather department

मौसम विभाग की चेतावनीः आज से बदलेगा मौसम, कल-परसों तेज बारिश के आसार

Tue, 05 Feb 2019 09:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Weather alert in haryana for rain and cold wave by Weather department
सांकेतिक तस्वीर

पिछले दो दिनों से घने कोहरे की चादर में लिपटे प्रदेश वासियों को अब तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के बदले मिजाज का असर मंगलवार देर शाम से दिखना शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


इधर, सोमवार सुबह 11 बजे तक समूचे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान अधिकतर जिलों में दृश्यता शून्य से 50 मीटर रही। नतीजतन रेल से लेकर सड़क परिवहन व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ा। कई जगहों पर वाहन भिड़ गए और ट्रेनें देरी से चलीं। हालांकि, दोपहर में मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा रहा। 
विज्ञापन


कोहरे ने रोकी रफ्तार 
प्रदेश में सोमवार को घना कोहरा छाने से वाहनों की गति थम गई। वाहन रेंग-रेंग कर चले। कुरुक्षेत्र में दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। अंबाला और करनाल में सुबह के वक्त शून्य दृश्यता रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं के लिए फायदेमंद 

Weather alert in haryana for rain and cold wave by Weather department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो धुंध और बरसात गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है, जबकि सरसों की फसल के लिए यह ठीक नहीं है। बरसात व ओलावृष्टि से सब्जियों में भी नुकसान हो सकता है। 

दस फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम 
5 फरवरी - सुबह कोहरा और देर शाम से छाएंगे बादल
6-7 फरवरी - बादल छाए रहेंगे, तेज हवाओं के साथ बरसात, ओलावृष्टि
8 फरवरी - सुबह घना कोहरा, आंशिक बादल छाए रहेंगे 
9 फरवरी - घना कोहरा 
10 फरवरी - कोहरा और आंशिक बादल छाए रहेंगे 

इनका कहना है 
प्रदेश में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश के आसार बनेंगे। 6 और 7 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। - डॉ. देवेंद्र बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ, करनाल 

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 
शहर     अधिकतम     न्यूनतम 
नारनौल       23.0         4.0
हिसार         22.0         5.0
सिरसा        21.0         5.1
भिवानी       21.6         6.1
करनाल      19.4         6.2
रोहतक      20.0         6.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed