फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   We will fight for trees, so that future generations do not curse us

Chandigarh News: हम पेड़ों के लिए लड़ेंगे, ताकि भविष्य की पीढ़ी हमें न कोसे

Fri, 07 Mar 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
We will fight for trees, so that future generations do not curse us
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पास बनाई जा रही पार्किंग को लेकर लोगों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। वीरवार शाम को कई लोगों ने सेविंग चंडीगढ़ ग्रुप के बैनर तले रॉक गार्डन के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि मंजूरी केवल सड़क चौड़ी करने के लिए दी थी, लेकिन इसके नाम पर कई पेड़ों की कटाई कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम पेड़ों के लिए लड़ेंगे, ताकि भविष्य की पीढ़ी हमें न कोसे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेड़ इस शहर की पहचान हैं। इन पेड़ों को पहले कमिश्नर एमएस रंधावा ने विशेष योजना के तहत लगाया था। शहर के हर सेक्टर में विशेष प्रकार के पेड़ हैं, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। यही कारण है कि चंडीगढ़ को ‘सिटी ब्यूटीफुल’ कहा जाता है। लोगों ने मांग रखी कि काटे गए पेड़ों की गणना की जाए ताकि पता चल सके कि प्रशासन ने ज्यादा पेड़ तो नहीं काट दिए। पर्यावरणीय मंजूरी केवल सड़क चौड़ीकरण के लिए दी गई थी, फिर पार्किंग निर्माण की अनुमति क्यों दी गई। पर्यावरण प्रेमी नवदीप शर्मा ने कहा कि पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर साथ ले जाना पड़े। चांदनी ने कहा कि हम पेड़ों के लिए लड़ेंगे ताकि भविष्य की पीढ़ियां हमें यह न कहें कि हमने सिटी ब्यूटीफुल की विरासत को बचाने के लिए संघर्ष नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed