{"_id":"5f3fb6e88ebc3e0744094ce7","slug":"we-are-proud-to-be-our-mother-tongue-hindi-says-dr-samar-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"#हिंदीहैंहमः हमें अपनी मातृभाषा हिंदी होने पर गर्व, मिलकर करना होगा इसका प्रचार-प्रसार: डॉ. समर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#हिंदीहैंहमः हमें अपनी मातृभाषा हिंदी होने पर गर्व, मिलकर करना होगा इसका प्रचार-प्रसार: डॉ. समर सिंह
Fri, 21 Aug 2020 05:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
डॉ. समर सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृभाषा हिंदी से भावनात्मक लगाव रखने वालों का अमर उजाला के 'हिंदी हैं हम' अभियान से जुड़ाव तेजी से जारी है। इसी क्रम में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल एवं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉ. समर सिंह ने एक वीडियो जारी कर सभी से हिंदी भाषा में ही अधिकाधिक कार्य करने को कहा है।
विज्ञापन
डॉ. समर सिंह कहते हैं कि मुझे यह बताने पर गर्व महसूस हो रहा है कि भारत में हमारी मातृभाषा हिंदी है। यह भाषा सरल, उदार, समृद्ध एवं चरित्र निर्माण की भाषा है जो देश के प्रत्येक नागरिक को आपस में जोड़ती है और एकता, अखंडता व देशभक्ति की भावना से राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध करवाती है।
विज्ञापन
सभी से मेरा अनुरोध है कि सभी सरकारी कार्यालयों व सभी जगह ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा का इस्तेमाल करें तथा इसके प्रचार व प्रसार के लिए सभी मिलकर कार्य करें। स्वतंत्रता की लड़ाई में हिंदी भाषा का अहम महत्व रहा है। आज के परिप्रेक्ष्य में नई शिक्षा नीति में इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन