फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Waterlogging on PGI road, water dripping from houses

Chandigarh News: पीजीआई की सड़क पर हुआ जल जमाव, आवासों से टपका पानी

Tue, 02 Sep 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on PGI road, water dripping from houses
चंडीगढ़। लगातार हो रही बरसात के कारण पीजीआई में भी सोमवार को स्थिति खराब नजर आई। एक तरफ जहां परिसर के कर्मचारी आवासों में टपकते पानी के कारण कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं ओपीडी और अन्य विभागों के बाहर हुए जल जमाव के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पीजीआई प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए संस्थान ने मरीजों की सुरक्षा और निर्बाध चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय लागू किए हैं। संस्थान पूरी तरह से तैयार है और समय-समय पर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल और सलाह का सख्ती से पालन करता रहेगा।
विज्ञापन

भारी मानसून की बारिश की आशंका को देखते हुए पीजीआई के इंजीनियरिंग विभाग ने कई स्तर पर राहत व बचाव कार्य किया है। निचली इमारतों के बेसमेंट में बारिश के पानी को घुसने से रोकने के लिए विभाग ने सभी प्रवेश द्वारों पर स्पीड ब्रेकर के रूप में दो फुट ऊंचे जल अवरोधक बनाए हैं। यह उपाय विद्युत उपकरणों के साथ-साथ अंडरग्राउंड स्टोरों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही पानी निकासी के लिए सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं। विभाग सड़क नालियों और वर्षा जल लाइनों की सफाई भी कर रहा है। अतिरिक्त एहतियात के तौर पर, विभिन्न स्थानों पर रेत के बोरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed