{"_id":"68c59b3766056e55ce0129ee","slug":"waterlogging-in-haryana-causes-huge-damage-to-crops-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जलभराव से फसलों को भारी नुकसान, 26 लाख एकड़ से अधिक फसलें हुईं जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जलभराव से फसलों को भारी नुकसान, 26 लाख एकड़ से अधिक फसलें हुईं जलमग्न
Sat, 13 Sep 2025 09:56 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:56 PM IST
सार
हरियाणा में जलभराव से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। 13 सितंबर रात नौ बजे तक 4 लाख 55 हजार किसानों ने 26 लाख 61 हजार 999 एकड़ फसल में नुकसान का ब्योरा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
खेतों में भरा बरसात का पानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में जलभराव से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान अपने नुकसान का ब्योरा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवा रहे हैं। 13 सितंबर रात नौ बजे तक 4 लाख 55 हजार किसानों ने 26 लाख 61 हजार 999 एकड़ फसल में नुकसान का ब्योरा दर्ज करवाया है। क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खुला रहेगा। उसके बाद गिरदावरी शुरू की जाएगी। उसके बाद ही असल नुकसान का आंकड़ा पता चलेगा।
प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से नदियां उफान में आ गई थीं। इससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अब तक राज्य के 6227 गांवों के किसान नुकसान का ब्योरा दर्ज करवा चुके हैं। सबसे ज्यादा नुकसान भिवानी, हिसार, चरखी दादरी, सिरसा, महेंद्रगढ़ के किसानों का हुआ है।
भिवानी के 69,749 किसानों ने करीब 4 लाख 17 हजार 276 एकड़, फतेहाबाद में 20,833 किसानों ने एक लाख 24 हजार 712 एकड़, झज्जर में 23,681 किसानों ने एक लाख 51 हजार 188 एकड़, महेंद्रगढ़ में 63,605 किसानों ने 2 लाख 68 हजार 496 एकड़, सिरसा में 31,477 किसानों ने 2 लाख 10 हजार 267 एकड़ फसल में नुकसान का ब्योरा दर्ज करवाया है। वहीं, हिसार में 68,481 किसानों ने 4 लाख 14 हजार 212 एकड़, चरखी दादरी में 41,453 किसानों ने 2 लाख 6 हजार 99 एकड़ फसल में नुकसान का ब्योरा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया है।