{"_id":"57619a2a4f1c1b4a2511c8a9","slug":"water-supply-free-for-chhabil-by-municipal-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छबील लगा रहे हैं तो मुफ्त मिलेगा क्लोरीन वाला पानी, यहां करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छबील लगा रहे हैं तो मुफ्त मिलेगा क्लोरीन वाला पानी, यहां करें फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छबील
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्जला एकादशी पर छबील लगाने वालों को निशुल्क क्लोरीन युक्त पानी मिलेगा। इन नंबरों पर घुमाएं फोन। सड़क किनारे छबील लगाने पर पाबंदी के बाद फिर फैसला पलटने के बाद अब नगर निगम मरहम लगाने का काम कर रहा है। मेयर अरुण सूद ने वीरवार को निर्जला एकादशी पर छबील लगाने वालों को निशुल्क कलोरीन युक्त पानी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सूद ने कहा कि निगम निर्जला एकादशी पर उन सभी को निशुल्क पानी का टैंकर भेजेगी, जो छबील लगाना चाहते हैं। छबील के आयोजक जेई जोगिंदर कुमार को 9872511350 पर फोन कर सकते हैं। लैंडलाइन नंबर 0172-2540200 पर फोन करके भी पानी के टैंकर मंगवाए जा सकते हैं। मेयर ने अपील की है कि छबील लगाने वाले अपने आसपास सफाई रखें। मेयर का कहना है कि छबील लगाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई थी।
विज्ञापन