{"_id":"57714e744f1c1b8e1279b13d","slug":"water-sample-fail-manimajra-water-sample-fail-disease-health-disease-health-deptt-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर खुर्द और मनीमाजरा में लिए गए पानी के सैंपल, चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर खुर्द और मनीमाजरा में लिए गए पानी के सैंपल, चौंकाने वाले खुलासे
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा और रायपुरखुर्द से पानी के लिए गए सैंपलों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बीमारी फैलने का कारण भी पता चला। घरों में रखे पानी के कंटेनर लोगों को बीमार कर रहे हैं। लोग डायरिया और हैपेटाइटिस-ई के शिकार हो रहे हैं। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि डायरिया फैलने के बाद इलाके के ट्यूबवेल के दस अलग-अलग स्थानों से सैंपल भरे गए। सभी सैंपल पास हो गए। किसी में गड़बड़ी नहीं मिली है। घरों में रखे कंटेनर से 30 सैंपल लिए गए, जिनमें से 15 फेल हो गए हैं। मनीमाजरा के घरों में रखे कंटेनर के भी 85 प्रतिशत सैंपल फेल मिले हैं।
विभाग ने बताया है कि पानी के सैंपलों के परिणाम से एक बात साफ हो गई है कि रायपुरखुर्द का पानी मौजूदा समय में ठीक है। पानी में क्लोरीन की मात्रा बढ़ाई गई है। यदि एक महीने पहले पानी दूषित हुआ होगा तो उसका असर काफी दिन तक रहता है। फिलहाल अब डायरिया पूरी तरह से नियंत्रित है। पिछले तीन-चार दिन से किसी के बीमार होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि जिस कंटेनर में पीने वाला पानी रखा जा रहा है, लोग उसकी सफाई नहीं करते। इसलिए पानी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
17 से 18 जून को हुई थी दो की मौत
रायपुरखुर्द में 17 से 18 जून के बीच दो लोगों की मौत हो गई थी। उनके घर वालों का कहना था कि पहले मरीजों को दस्त लगे, फिर उल्टी और ब्लड प्रेशर नीचे आ गया। इसके बाद अस्पताल लेकर गए तो उनकी मौत हो गई थी। इसके अलावा 7-8 लोग बीमार हो गए थे। इसके बाद अमर उजाला ने रायपुरखुर्द के पीड़ितों के हवाले से खबर प्रकाशित की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रायपुरखुर्द पहुंची और जांच शुरू की। रायपुरखुर्द से 40 से ज्यादा पानी के सैंपल भरे गए थे।
कंटेनर को रोजाना साफ करें
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मनीमाजरा और रायपुरखुर्द के लोगों से अपील की है कि जिस बर्तन में वे पीने वाला पानी रख रहे हैं, उसे रोजाना साफ करें। उसके आसपास की जगह भी साफ-सुथरी होनी चाहिए। यदि कोई बीमार पड़ता है तो तुरंत सरकारी डिस्पेंसरी व अस्पताल में दिखवाएं, ताकि मरीजों को इलाज मिल पाए।
मलेरिया विभाग के कर्मचारियों की बैठक
डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वनीता गुप्ता ने मलेरिया विभाग के कर्मचारियों की मीटिंग ली। डॉ. गुप्ता ने कहा कि विभाग का फील्ड कर्मचारी शहर के हर कोने में पहुंचना चाहिए। कोई भी घर या इलाका नहीं छूटना चाहिए। सभी को मलेरिया और डेंगू के बारे में जागरूक करें। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि वे लापरवाही बर्दाश्त न करें। चालान करने की प्रक्रिया तेज करें, ताकि डेंगू को कंट्रोल किया जा सके।