{"_id":"5e0a531f8ebc3e880b00faf4","slug":"water-rate-increase-shortly-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl361598389","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर झटकाः चंडीगढ़ में अब पानी का रेट हुआ दोगुना, प्रापर्टी टैक्स भी बढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर झटकाः चंडीगढ़ में अब पानी का रेट हुआ दोगुना, प्रापर्टी टैक्स भी बढ़
Tue, 31 Dec 2019 01:53 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने पानी और प्रॉपर्टी टैक्स के रेट बढ़ाकर शहरवासियों को करारा झटका दिया है। सोमवार को सदन की बैठक में पानी के रेट बढ़ने के एजेंडे का कांग्रेस पार्षद जिसमें देवेंद्र सिंह बबला, गुरबख्श रावत और शीला देवी ने विरोध किया। इसके बावजूद जब पानी के रेट बढ़ाने का एजेंडा पास कर दिया गया तो कांग्रेस पार्षदों ने सदन की बैठक से वाकआउट कर दिया।
विज्ञापन
पानी के रेट बढ़ाने का एजेंडा आते कांग्रेस ने विरोध करना शुरू कर दिया। बबला ने कहा कि यह शहर के लोगों के लिए ठीक नहीं है। जब तक घरों में 24 घंटे पानी न आए, तब तक रेट नहीं बढ़ना चाहिए। मेयर राजेश कालिया ने कहा कि हर जगह राजनीति ठीक नहीं होती। बेहतर सेवाओं के लिए रेट बढ़ाना जरूरी है। एक सप्ताह के अंदर शहर को दोपहर में भी पानी मिलने लगेगा। पानी के रेट के एजेंडे को प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रशासन को भेजा जाएगा। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है रेट
पहले का रेट रुपये में बढ़ा हुआ रेट रुपये में
घरेलू टैरिफ किलोलीटर (केएल) प्रति महीना
0-15 केएल तक दो रुपये 0-10 केएल चार रुपये
16-30 केएल चार रुपये 11-20 केएल 8 रुपये
31-60 केएल छह रुपये 21-40 केएल 12 रुपये
साठ केएल से अधिक 8 रुपये 40 केएल से अधिक का 30 रुपये
शिक्षण संस्थान और होटल्स 12 रुपये 25 रुपये प्रति केएल
हॉस्पिटल, क्लीनिक 12 रुपये 25 रुपये प्रति केएल
पीजीआई 12 रुपये प्रति केएल 25 रुपये प्रति केएल
कम्युनिटी सेंटर/क्लबस 12 रुपये 25 रुपये प्रति केएल
धोबी घाट, कोचिंग सेंटर 12 रुपये 25 रुपये प्रति केएल
सरकारी-अर्द्ध सरकारी कार्यालय 14 रुपये 25 रुपये प्रति केएल
लॉन की सिंचाई 8 रुपये प्रति केएल 30 रुपये प्रति केएल
कॉमर्शियल रेट
बूथ ( फास्ट फूड/ढाबा) 750 रुपये प्रति महीना 1500 रुपये
एससीओ एससीएफ (जनरल ट्रेड) 550 रुपये 1000 रुपये
एससीओ-एससीएफ जो पानी को बिजनेस के लिए प्रयोग करते हैं, उनके लिए पहले 880 रुपये अब 2000 रुपये प्रति महीना देना होगा।
होटल, सिनेमा शॉपिंग मॉल 2200रुपये 5000 रुपये