फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water pressure down, chandigarh, people upset, pipeline issue

सेक्टर-41 में पांच दिन से कम प्रेशर से आ रहा पानी, लोग परेशान

Sat, 17 Apr 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Water pressure down, chandigarh, people upset, pipeline issue
चंडीगढ़। सेक्टर-41 में पिछले पांच दिनों से पानी का प्रेशर कम आ रहा है। इससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से पानी पाइप नहीं बदली गई है, जो अब जगह-जगह से टूट रही है। इसलिए पाइप में कंकड़ और पत्थर चले जाते हैं, जिनकी वजह से पाइप ब्लॉक हो जाती है और पानी का प्रेशर बहुत ही कम आता है। साथ ही पानी में बदबू और कई बार मिट्टी भी आती है। लोगों का कहना है कि पहली और दूसरी मंजिल पर तो पानी चढ़ता ही नहीं। इससे अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

पाइप बदलने पर ही होगा समस्या का समाधान
नगर निगम को अब पानी की पाइप बदल देनी चाहिए। जब तक पुरानी पाइप नहीं बदली जाएगी, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा। पांच दिन से यह परेशानी झेल रहे हैं। नगर निगम को सूचना देने के बाद आज जमीनी स्तर पर 6 की गति से पानी का प्रेशर आया है। 12 की गति से पानी का प्रेशर आने पर ही पहली और दूसरी मंजिल पर पानी पहुंचता है।
विज्ञापन

-विजय चकरसल, वरिष्ठ नागरिक, सेक्टर 41
गर्मी बढ़ने पर और बढ़ेगी समस्या
हमारे सेक्टर में पहली और दूसरी मंजिल पर अधिकतर वरिष्ठ नागरिक रहते हैं। गर्मी का मौसम है, इसलिए ज्यादा पानी इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक भूमि तल से पानी नहीं लेकर आ सकते। आगे गर्मी बढ़ने के साथ यह समस्या और बढ़ेगी, इसलिए इस समस्या पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रभा शर्मा, वरिष्ठ नागरिक, सेक्टर 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed