{"_id":"5b5daa304f1c1b764d8b566c","slug":"water-level-of-yamuna-increased-in-karnal-panipat-and-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में घटा यमुना का जलस्तर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बाढ़ जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में घटा यमुना का जलस्तर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बाढ़ जैसे हालात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Jul 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज
हथिनीकुंड बैराज से छह लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हरियाणा के कई जिलों में अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि यमुनानगर के लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां पर युमना के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है। वहीं पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से यमुना का जलस्तर फिर बढ़ सकता है। करनाल, पानीपत और सोनीपत में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
करनाल में रात में अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद नदी के तटवर्तीय इलाके में स्थित 40 गांवो में खतरा मंडराने लगा है। वहीं सोनीपत में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। गढ़मिर्कपुर में बांध से ऊपर पानी चल रहा है। जिस वजह से सैकड़ों बीघा जमीन यमुना की चपेट में आ गई है। नदी के तट पर स्थित दर्जन भर गांवों में रात पर प्रशासन मुस्तैद रहा है। इस दौरान डीसी भी गांवों में मौजूद रहे हैं।