फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water level of Bhakra Dam reached 1675 feet

हिमाचल में भारी बारिश का असर: भाखड़ा बांध का जलस्तर 1675 फीट पहुंचा, खतरे के निशान से मात्र पांच फीट नीचे

Mon, 14 Aug 2023 07:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

रविवार को नंगल डैम से सतलुज नदी में 19900 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इसे बढ़ाकर 28 हजार क्यूसेक कर दिया गया है। इससे सतलुज नदी उफान पर है और बाबा ऊधों मंदिर के नीचे सतलुज नदी किनारे बना मंदिर भी पानी की चपेट में आ चुका है।

विज्ञापन
Water level of Bhakra Dam reached 1675 feet
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगे के रंग में रंगा भाखड़ा बांध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच भाखड़ा डैम की गोबिंद सागर झील के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बीबीएमबी मैनेजमेंट ने डैम का जलस्तर 1671 फीट पहुंचने पर फ्लड गेट टेस्टिंग के नाम पर एक-एक फीट खोले थे। अब गेट एक फीट और खोल दिए गए हैं।

विज्ञापन


भाखड़ा डैम में सोमवार सुबह 10 बजे एक लाख 9834 क्यूसेक पानी की आमद के साथ ही डैम का जलस्तर 1675 फीट तक पहुंच गया। यह खतरे के निशान से मात्र पांच फीट कम है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फ्लड गेटों के अलावा टरवाइनों के माध्यम से 46827 क्यूसेक पानी अलग से छोड़ा जा रहा। रविवार को नंगल डैम से सतलुज नदी में 19900 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इसे बढ़ाकर 28 हजार क्यूसेक कर दिया गया है। इससे सतलुज नदी उफान पर है और बाबा ऊधों मंदिर के नीचे सतलुज नदी किनारे बना मंदिर भी पानी की चपेट में आ चुका है। 

विज्ञापन

पठानकोट: बारिश के कारण स्कूल की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

पठानकोट में लगातार हो रही बारिश के कारण सरकारी सीनियर स्कूल कोट मट्टी स्कूल की चाहरदीवारी गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ब्लॉक समिति सदस्य बलकार पठानिया ने बताया कि उक्त क्षेत्र में तीन दिन से बारिश हो रही है। इसी कारण स्कूल के निकट से बहने वाले बरसाती नाले में पानी ओवरफ्लो है। पानी से ही पंचायती दीवार और स्कूल की चाहरदीवारी गिर गई है। हालांकि स्कूल भवन सुरक्षित है और बच्चों को भी वापस घर भेज दिया गया। जेसीबी से दीवार का मलबा उठाया जा रहा है। प्रशासनिक अिधकारी अभी तक जायजा लेने नहीं पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed