{"_id":"5911fa354f1c1bfc7e850eb7","slug":"water-level-baceme-low-bhakra-dam-punjab-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा में पानी का स्तर कम, पंजाब में गहरा सकता है बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा में पानी का स्तर कम, पंजाब में गहरा सकता है बिजली संकट
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Wed, 10 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
bhakra dam
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाखड़ा डैम के कैचमेंट इलाकों में पिछले साल होने वाली कम बारिश का असर दिखने लगा है। भाखड़ा डैम में पिछले साल की तुलना में इस बार पानी का स्तर 20 फुट कम दर्ज किया जा रहा है। इसका सीधा असर बिजली उत्पादन पर पड़ेगा।
भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) से कम बिजली मिलने के कारण पंजाब में बिजली की कमी हो सकती है। आने वाले दिनों में पानी के स्तर में सुधार न हुआ, तो पैडी सीजन और गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करना पावरकाम के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है।
पंजाब में बिजली की मांग मई महीने की शुरुआत में ही काफी बढ़ चुकी है। पिछले साल मई महीने में बिजली की मांग 1577 लाख यूनिट थी, वहीं इस बार बिजली की मांग 1612 लाख यूनिट से ज्यादा पहुंच गई है। पावरकाम अधिकारियों के मुताबिक अगर गर्मी इसी हिसाब से बढ़ती रही, तो बिजली की डिमांड पिछले रिकार्ड तोड़ सकती है। पिछले साल की तुलना में इस बार पावरकाम बिजली डिमांड में 10 फीसदी से भी ज्यादा वृद्धि होने का अंदेशा जता रहा है।

पानी की कमी से बिजली उत्पादन पर बुरा असर
bhakra dam
- फोटो : File Photo
ऐसे में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करना पावरकाम के लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है, क्योंकि तलवंडी साबो थर्मल प्लांट आग लगने के कारण फिलहाल बंद है। राजपुरा थर्मल की केवल एक ही यूनिट चल रही है, दूसरी बंद है। वहीं गोइंदवाल थर्मल प्लांट अभी तक कोयले की दिक्कत के कारण चालू नहीं हो सका है। जबकि पावरकाम के बठिंडा प्लांट के यूनिटों में भी तकनीकी खराबी चल रही है।
पिछले साल भाखड़ा बांध में पानी का स्तर 1156.15 फुट था, जबकि इस बार 1536.14 फुट है। बीबीएमबी से कम बिजली मिलने से पंजाब में पावर की कमी हो सकती है। बीबीएमबी से पंजाब को फिलहाल 108 लाख यूनिट बिजली मिल रही है।
उधर पावरकाम के डायरेक्टर जनरेशन एमआर परहार ने कहा कि मानसून ठीक रहने पर पानी के स्तर में सुधार होने की उम्मीद है। पंजाब में बिजली की कमी नहीं होने दी जाएगी। पावरकाम पूरी तैयारी कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो।