{"_id":"ad248d225a6744611b305f4985ef0dee","slug":"water-drainage-road-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी के निकासी के लिए जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी के निकासी के लिए जाम
ब्यूरो, अमर उजाला/संगरूर
Updated Sat, 13 Sep 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीगढ़ शहर के कई हिस्सों में भरे गंदे पानी से परेशान लोगों ने चंडीगढ़-बठिंडा मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक लगे जाम के दौरान मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कार्यसाधक अधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार संगरूर के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।
जानकारी के अनुसार भवानीगढ़ शहर की प्रेम गली, चार खंभा मार्केट, भगत सिंह चौक, आरा मार्केट, सब्जी मंडी, महावीर कालोनी, गुरु नानक मोहल्ला, अस्पताल रोड, नगर काउंसिल मार्केट, निरंकारी भवन रोड, बलियाल रोड सहित तूर पत्ती में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोग परेशान हैं। शनिवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने मुख्य मार्ग पर धरना लगाकर रोड को जाम कर दिया।
इस मौके पर जागदे पंजाबी आर्गेनाइजेशन के कन्वीनर पुरुषोत्तम सिंह फग्गूवाला ने कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही है कि लोगों के घरों और दुकानों के आगे गंदा पानी भरा पड़ा है। सब कुछ देखते हुए भी प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए लेकिन यहां स्थिति कुछ ओर ही है। उन्होंने मांग की कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
लगातार तीन घंटे तक चले इस धरने में कार्यसाधक अधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार संगरूर ने धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का सोमवार तक स्थायी हल कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने धरना उठा लिया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि दिए समय के भीतर उनकी समस्या का हल न निकला तो वह बड़े स्तर पर धरना लगा देंगे।
समाधान के लिए बनाई एक्शन कमेटी
भवानीगढ़ की तूर पत्ती के बाशिंदों ने भी गंदे पानी के निकासी को लेकर पुरानी सुपर पाइप के पास अपना रोष जाहिर किया। मौके पर मौजूद ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष हरजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरमीत सिंह और भरपूर सिंह ने कहा कि इस गंदे पानी के कारण जहां उनकी फसलों का नुकसान हो रहा है, वहीं बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इस दौरान शहरवासियों ने इस समस्या का ठोस हल निकालने के लिए तेरह सदस्यीय एक्शन कमेटी का गठन किया, जिसके द्वारा लिए फैसले पर संघर्ष को तेज किया जाएगा।