फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water crisis, water crisis in chandigarh, summer season, chandigarh nagar nigam, public protest

चंडीगढ़ में पानी की भारी किल्लत, लोग उतरे सड़कों पर, रोषमार्च

Sat, 02 Jul 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
water crisis, water crisis in chandigarh, summer season, chandigarh nagar nigam, public protest
चंडीगढ़ में पानी की किल्लत के खिलाफ​ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गर्मी के सीजन में इस बार चंडीगढ़ में पानी की इतनी भारी किल्लत हो रही है कि लोगों सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। शनिवार को हाउसिंग बोर्ड कालोनी के निवासियों ने सेक्टर-19 स्थित नगर निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा के निवास पर जाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कालोनी नंबर चार से कांग्रेस महासचिव शशि शंकर तिवारी के नेतृत्व में बारिश में भीगते हुए रोष मार्च निकाला और पानी न आने की शिकायत की। बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी उनके साथ खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन में शामिल हो गए। शर्मा ने प्रदर्शन कर रहे महिलाओं और पुरुषों के साथ खुद हाउसिंग बोर्ड कालोनी आकर जायजा लिया।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वहां काम भी शुरू करवाया। इसके बाद जाकर लोगों का रोष प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी, गीता ठाकुर, बलराम, राज कुमार, ओमप्रकाश सिंह, देवता दीन, भारत भारद्वाज, गुनाज हुसैन, सत्य नारायण यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिढ़ गए चीफ इंजीनियर
प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा चिढ़ गए। उन्होंने कहा कि यह साजिश है। चीफ इंजीनियर तो मैं अब बना हूं। मेरे घर का घेराव का क्या मतलब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed