{"_id":"0eed5e0d4e8375e8d31d15847f585346","slug":"water-conclave-in-cii-on-20-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईआई में 20 को वाटर कॉनक्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईआई में 20 को वाटर कॉनक्लेव
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Dec 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
सीआईआई नार्दर्न रीजनल वाटर कमेटी द्वारा आयोजित की जाने वाली वाटर कॉनक्लेव में पानी के सदुपयोग और उसकी बर्बादी को रोकने के उपायों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
यह आयोजन सीआईआई नार्दर्न रीजन हेडक्वार्टर सेक्टर-31 चंडीगढ़ में 20 दिसंबर को किया जाएगा। इसका उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल करेंगे।
विज्ञापन
सीआईआई के रीजनल डायरेक्टर नार्दर्न रीजन पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए इसकी रिसाइकिलिंग कैसे की जाए, इन बातों पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
वाटर कॉनक्लेव के दौरान पानी की किल्लत पर चर्चा होगी। इसके साथ ही नार्दर्न रीजन में इनवेस्टमेंट के विकल्पों को भी बताया जाएगा। इस कॉनक्लेव का उद्देश्य राज्य सरकारों को अपनी आवश्यकताएं और चुनौतियां बताना है।