फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water and electricity bill through mobile sms

बिजली और पानी के बिल से जुड़ी बड़ी अहम खबर

Thu, 19 Nov 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
water and electricity bill through mobile sms

बिजली और पानी के बिल से जुड़ी बेहद अहम खबर पढ़ लीजिए। प्रशासन लोगों की परेशानी को देखते हुए खास सुविधा दे रहा है। दरअसल, अब आपको बिजली और पानी के बिल की जानकारी एसएमएस पर ही मिल जाएगी। इसी जानकारी के आधार पर आप अपना बिल किसी भी संपर्क सेंटर पर जमा करवा सकेंगे।

विज्ञापन


यह नई सर्विस इलेक्ट्रिसिटी और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने आईटी डिपार्टमेंट के साथ मिलकर शुरू कर दी है। बहुत से लोगों को बिल की जानकारी पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस महीने पहली बार एसएमएस से दी गई। इसकेबाद उन लोगों ने भी हार्ड कॉपी मिलने से पहले ही बिल भुगतान भी कर दिया। अगले कुछ महीनों में सभी कनेक्शनों की कनेक्टिविटी इस सर्विस से हो जाएगी।
विज्ञापन


2 लाख बिजली और डेढ़ लाख पानी के कनेक्शन
चंडीगढ़ में लगभग 2 लाख बिजली कनेक्शन हैं। इनमें 1.79 लाख के करीब डोमेस्टिक और 21 हजार कॉमर्शियल कनेक्शन हैं। पानी के कनेक्शन भी डेढ़ लाख के करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए शुरू की सुविधा

अक्सर लोगों को बिल न मिलने या देरी से मिलने की शिकायत रहती थी। इस कारण बहुत से बिलों का भुगतान नहीं होता था और लोगों पर पेनल्टी लग जाती थी। इस नई सर्विस से यह दिक्कत खत्म हो जाएगी। साथ ही बिलों की प्रिंटिंग का खर्च और पेपर भी बचेगा।

नहीं करना होगा बिल का इंतजार
एसएमएस में बिल के अमाउंट के साथ उसके भरने की तारीख भी होती है, जिससे उपभोक्ता को बिल आने का इंतजार नहीं करना होता। मनीमाजरा निवासी संजय ने बताया कि सितंबर-अक्तूबर का बिल एसएमएस से ही पता चल गया। एसएमएस आने केबाद बिल का इंतजार नहीं करना पड़ा और ई-संपर्क सेंटर पर भुगतान भी हो गया।


डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी घर बैठें करें भुगतान
आईटी डिपार्टमेंट ने डेबिट-क्रेडिट कार्ड से बिलों का भुगतान ऑनलाइन शुरू कर दिया है। अब घर बैठे कहीं से भी बिल का भुगतान किया जा सकता है। पहले दो बैंकों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड से ही ऐसा किया जा सकता था, लेकिन अब सभी  बैंकों को इससे जोड़ा जा चुका है।

एसएमएस से बिल की जानकारी उपलब्ध करवाई जाने लगी है। अभी कुछ कनेक्शनों को इससे जोड़ा गया है। बाकी सभी को जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
- एमपी सिंह, एसई, इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed