फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warning through Call to Blast Chandigarh by Bomb

'पाकिस्तान से बोल रहा हूं, चंडीगढ़ को बम से उड़ा दूंगा'

Wed, 19 Nov 2014 10:17 AM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
Warning through Call to Blast Chandigarh by Bomb

चंडीगढ़ पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर धमकी दी, 'मैं नमो नारायण हूं। पाकिस्तान से बोल रहा हूं और शहर को बम से उड़ा दूंगा।' कॉल सुनकर पुलिस वालों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत नंबर को ट्रेस किया।

विज्ञापन


कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने बुड़ैल के एक शख्स को पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी देने और अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम वालेश्वर राम है। वह गांव बुड़ैल का रहने वाला है।
विज्ञापन

पवन बंसल का भाई और पाकिस्तानी बताया खुद को

Warning through Call to Blast Chandigarh by Bomb

पुलिस के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम में एक मोबाइल नंबर से फोन आया कि नमो नारायण बोल रहा हूं और मुझे आपके चार कमांडो चाहिए। मैं पुलिस पोस्ट बुड़ैल के नजदीक खड़ा हूं और पवन बंसल का भाई हूं। जब उसे बताया गया कि उसकी आवाज रिकार्ड की जा रही है तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी।

उसने कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है, जो करना है कर लो। मैं बम से उड़ा दूंगा। उसी समय सेक्टर-26 के ऑपरेशन सेल की एक टीम सेक्टर-45 में मौजूद थी। कंट्रोल रूम ने उसकी लोकेशन ऑपरेशन सेल को दी।

पुलिस ने उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आपरेशन सेल के मुताबिक वालेश्वर बिहार के मधुबनी का निवासी है। चंडीगढ़ पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed