फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warning PU teachers Open gate number otherwise sit-in demonstration

पीयू शिक्षकों की चेतावनी.. गेट नंबर-1 खोलें, नहीं तो होगा धरना-प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2020 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Warning PU teachers Open gate number otherwise sit-in demonstration
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के गेट नंबर- 1 को सात माह से नहीं खोला जा रहा। शिक्षकों को पीजीआई जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। रास्ते में तीन से चार लालबत्तियों का भी सामना करना पड़ता है। कुछ मरीजों की तो दूरी के कारण जान जाते-जाते बची है। इसी को ध्यान में रखते हुए खालिद-सिद्धू ग्रुप ने रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर कहा है कि शिक्षकों की यह बड़ी समस्या है। इसको गंभीरता से लेते हुए गेट नंबर एक खोला जाए अन्यथा की स्थिति में शिक्षक 5 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि शिक्षकों को पीजीआई में इलाज करवाने के लिए जाना पड़ता है तो वह गेट नंबर 2 या 3 जाते हैं। रास्ते में लालबत्तियां कई पड़ती हैं। इमरजेंसी में तो तमाम शिक्षकों को दिक्कतें हुई हैं। यदि गेट नंबर एक खुला होता तो दो मिनट में पीजीआई पहुंचा जा सकता है जबकि दूसरे गेटों से जाने में दस मिनट लगते हैं। उन्होंने कहा कि अब स्थिति और हालात अलग हैं। शिक्षकों की इस जायज मांग को माना जाए और कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed