फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warning in notice to Haryana Chief Secretary, release Randhawa in 15 days

Chandigarh: हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस में चेतावनी,IPS रंधावा को 15 दिन में करें रिलीव

Sun, 11 Aug 2024 12:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो हरीश कोचर, चंडीगढ़
हरीश कोचर, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 12:22 PM IST
सार

हरियाणा कैडर के आईपीएस अफसर जश्नदीप सिंह रंधावा को प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में एसपी के पद पर ज्वाइन करने के लिए रिलीव नहीं करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा के मुख्य सचिव को चेतावनी भरा रिमाइंडर नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
Warning in notice to Haryana Chief Secretary, release Randhawa in 15 days
आईपीएस अफसर जश्नदीप सिंह रंधावा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा कैडर के आईपीएस अफसर जश्नदीप सिंह रंधावा को प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में एसपी के पद पर ज्वाइन करने के लिए रिलीव नहीं करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा के मुख्य सचिव को चेतावनी भरा रिमाइंडर नोटिस भेजा है। नोटिस में साफतौर पर लिखा गया है कि रंधावा को 15 दिन के भीतर सीबीआई में प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया जाए अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौजूदा समय में रंधावा कुरुक्षेत्र में एसपी के पद पर तैनात हैं। एक महीने पहले वह अंबाला में तैनात थे।

विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस जश्नदीप सिंह रंधावा वर्ष 2021 से जुलाई 2024 तक अंबाला में बतौर एसपी नियुक्त थे। मई 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले उनका तबादला केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से डेपुटेशन के आधार पर सीबीआई में बतौर एसपी/डीआईजी के पद पर कर दिया गया था। हालांकि इससे पहले मंत्रालय की ओर से कुछ आईपीएस अधिकारियों की एक सूची कैबिनेट की नियुक्ति समिति के समक्ष भेजी गई थी।
विज्ञापन


इस सूची में से नियुक्ति समिति ने जश्नदीप सिंह रंधावा और झारखंड कैडर के आईपीएस सुभाष चंद्र जाट को सीबीआई में एसपी के रूप में शामिल करने को मंजूरी दी थी। मंजूरी मिलने के बाद मई 2024 में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 16 मई को नियुक्ति समिति की ओर से की गई सिफारिश के बाद आईपीएस रंधावा व आईपीएस सुभाष चंद्र का तबादला एसपी/डीआईजी के पद पर पांच साल के लिए डेपुटेशन पर ज्वाइन करने के लिए तबादला आदेश जारी कर दिए गए थे लेकिन चुनाव के चलते उस समय सरकार ने रंधावा को रिलीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में एसपी रहते रंधावा ने अवैध रूप से चलने वाले जुआ-सट्टे के खेल सहित अवैध रूप से बिकने वाली शराब के कारोबार पर नकेल कसी थी और गली-गली बिकने वाले नशे पर लगाम लगाई थी। इसी कारण सरकार की नजरों में उनकी छवि काफी अच्छी बन गई थी, जिसके चलते सरकार ने उन्हें रिलीव नहीं किया और एक महीने पहले अंबाला से तबादला कर उन्हें कुरुक्षेत्र का एसपी बना दिया। ऐसे में अगर सरकार ने उन्हें 15 दिनों में रिलीव नहीं किया तो कार्रवाई होना निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed