फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   warning for aap volunteers for joining yogendra yadav 'swaraj samvad'

'जो भी योगेंद्र की मीटिंग में जाएगा, उस पर कार्रवाई'

Tue, 07 Apr 2015 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
warning for aap volunteers for joining yogendra yadav 'swaraj samvad'

आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव की मीटिंग में जाने वाले वॉलंटियर्स को सख्त चेतावनी दी गई है। पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने संकेत दिए हैं कि योगेंद्र की मीटिंग में जाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर चल रही खींचतान के बीच योगेंद्र गुट ने 14 अप्रैल को गुड़गांव में देश भर के वॉलंटियर्स से बातचीत के लिए स्वराज संवाद रखा है। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी विरोधियों द्वारा बुलाई जा रही बैठकों में शामिल होने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी। फेसबुक, वट्स-ऐप जैसे सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। इन पर पार्टी विरोधी टिप्पणी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शायद ही आएं डॉ. धरमवीर गांधी

warning for aap volunteers for joining yogendra yadav 'swaraj samvad'

डॉ. धरमवीर गांधी के बैठक में न आने के सवाल पर कहा कि इस पर वह अभी कुछ नहीं कह सकते। डॉ. गांधी के मुद्दे पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। उन पर पार्टी निर्णय लेगी, जब फैसला होगा तो बता दिया जाएगा।

योगेंद्र गुट द्वारा की जा रही कवायद को उन्होंने ख्याली मंच बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जो गतिरोध था, उस पर नेशनल काउंसिल फैसला ले चुकी है।

संजय ने दावा किया कि न तो इससे पार्टी को कोई असर पड़ेगा, न ही वॉलंटियर्स इससे कन्फ्यूज हैं। कुछ लोग जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं।

कुछ डैमेज होगा तो उसका इंतजाम करेंगे, पार्टी सजग और मजबूत है। एक राष्ट्रीय चैनल द्वारा हाल में किए सर्वे के मुताबिक अरविंद केजरीवाल देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता और सबसे लोकप्रिय सीएम है।

बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ यात्रा निकालेगी आप

warning for aap volunteers for joining yogendra yadav 'swaraj samvad'

आम आदमी पार्टी जल्द ही सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान करेगी। इसके लिए सूबे में बेईमान भगाओ, पंजाब बचाओ यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी पार्टी केराष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि यात्रा का रूट अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन पंजाब के एक छोर से यह यात्रा शुरू की जाएगी। अमृतसर में जलियांवाला बाग से यात्रा शुरू होने की संभावना है। उसके बाद यात्रा सभी जिलों में जाएगी। जहां पार्टी के वॉलंटियर्स इकट्ठे होंगे। पार्टी का शक्ति प्रदर्शन होगा।

लोगों को राज्य सरकार की गलत नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। मोहाली दफ्तर में हुई बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को इस बारे में निर्देश भी दिए गए। इससे पहले 22 अप्रैल को पार्टी भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ दिल्ली में रोष प्रदर्शन कर रही है, जिसमें पंजाब से बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स जंतर-मंतर पहुंचेंगे।

भाजपा केवल पूंजीपतियों की सरकार

warning for aap volunteers for joining yogendra yadav 'swaraj samvad'

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की दस महीने की केंद्र सरकार भाषणबाजी की सरकार है। यह सिर्फ पूंजीपतियों की बन कर रह गई है। काला धन के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाले आज तक वह नहीं ला सके। ये लोग नफरत फैलाने वाले हैं। आए दिन कोई भाजपा नेता नफरत फैलाने वाले बयान देता है। भाजपा और उसके प्रधान अमित शाह को शहीदों से भी क्या लेना है।

ऐसी विचारधारा ने ही महात्मा गांधी की हत्या की थी। ये लोग गांधी का मजाक उड़ाते हैं और गोडसे का मंदिर बनाते हैं। उन्होंने शिअद पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यह नशाखोरी का धंधा करने वालों, ठेकों के नाम पर लूट करने वालों की सरकार है। शिअद-भाजपा नेता आप वर्करों को पार्टी छोड़ने को उकसा रहे हैं, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed