फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warm and sunny during the day; it will get cooler in the evening.

Chandigarh News: दिन में धूप से गर्मी, शाम को बढ़ेगी ठंडक

Thu, 22 Oct 2026 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Warm and sunny during the day; it will get cooler in the evening.

विज्ञापन
ट्राइसिटी में अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम, अधिकतम तापमान 31-32 और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में अब दिन में धूप से गर्मी और शाम ढलते ही ठंडक महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अगले पांच दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण दोपहर में गर्मी और शाम के बाद ठंडक महसूस हो रही है। 22 से 24 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। 25 और 26 अक्तूबर को दिन का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने से दिन में धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन



पंजाब में बूंदाबांदी और वायु गुणवत्ता

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में बारिश के स्पष्ट आसार नहीं हैं। हालांकि, पंजाब के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इनसे सटे हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभव है। बुधवार को चंडीगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 73 से 92 के बीच दर्ज किया गया। हवा मध्यम श्रेणी में रही, जिससे सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed