फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Waris Punjab De chief Amritpal Singh uncle Harjeet Singh mobile internet services All update today

Amritpal Singh: अमृतपाल पर एक्शन, पंजाब पुलिस ने लगाया NSA, इन इलाकों में इंटरनेट सेवा बहाल

Tue, 21 Mar 2023 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Mar 2023 01:04 PM IST
सार

मंगलवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को पंजाब सरकार ने जानकारी दी है कि अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। पंजाब पुलिस कट्टरपंथी अमृतपाल की लगातार तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Waris Punjab De chief Amritpal Singh uncle Harjeet Singh mobile internet services All update today
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को असम की डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल ले जाया गया है। वहीं पंजाब पुलिस कट्टरपंथी अमृतपाल की लगातार तलाश में जुटी है। मगर उसका कोई अता-पता नहीं है। अब तक अमृतपाल के पांच साथियों को डिब्रूगढ़ भेजा गया है। इन सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है। वहीं मंगलवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को पंजाब सरकार ने जानकारी दी है कि अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


इस बीच पंजाब सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और मैसेज सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) को तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और अमृतसर के अजनाला तहसील में 23 मार्च दोपहर 12 बजे तक निलंबित रहीं। वहीं मोहाली में वाईपीएस चौक और एयरपोर्ट रोड दोनों से सटे इलाकों में भी इंटरनेट सेवा निलंबित रहेगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कट्टरपंथी व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने जालंधर देहात के महितपुर इलाके में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। अमृतसर देहात के एसएसपी सतिंदर सिंह व जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) स्वर्णदीप सिंह ने रविवार आधी रात के वक्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मर्सिडीज कार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने सोमवार को बताया कि अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने रविवार को आधी रात के बाद लगभग साढ़े बारह बजे मेहतपुर इलाके में गुरुद्वारा बुलंदपुरी के पास आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। चाचा हरजीत सिंह को असम भेजा गया है, जबकि चालक हरप्रीत सिंह पुलिस कस्टडी में है।

18 मार्च को दोपहर में जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर कमालके गांव के पास नाके को देखकर अमृतपाल अपनी मर्सिडीज में फरार हो गया था, जिसको उसका चाचा हरजीत सिंह चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, काफिले में अमृतपाल की गाड़ी तीसरे नंबर पर थी, जबकि उसकी गाड़ी हमेशा दूसरे नंबर पर ही चलती थी। 

दूसरी दिशा से भाग निकला था अमृतपाल

कमालके गांव के नाके पर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने जैसे ही काफिले में सबसे आगे आ रही दो गाड़ियों को रोका तो उनके लगभग 50 मीटर पीछे आ रहे अमृतपाल ने उन्हें देख लिया। उसने तुरंत अपने ड्राइवर से गाड़ी घूमाने को कहा। इसके बाद अमृतपाल का ड्राइवर गाड़ी मोड़कर हाईवे पर रॉन्ग साइड से ही भाग निकला। 

 

हाईवे पर कुछ दूर जाने के बाद अमृतपाल की गाड़ी लिंक रोड पर मुड़ गई। आगे अमृतपाल सिंह मर्सिडीज कार से निकलकर अन्य कार में सवार हो गया। जबकि पुलिस का घेरा देख हरजीत सिंह व हरप्रीत सिंह पास ही स्थित एक घर में छिप गए।


 

समर्थक ने सेकंड हैंड कार खरीदकर चलाने को दी

मर्सिडीज की गाड़ी उसके एक समर्थक ने हरियाणा के एक व्यापारी से सेकंड हैंड खरीदकर चलाने के लिए दी। हालांकि पुलिस कह चुकी है कि यह गाड़ी अभी ट्रांसफर नहीं हुई थी। हरियाणा के व्यापारी से इस गाड़ी को खरीदने वाला रवैल सिंह ड्रग स्मगलिंग के आरोप में पकड़ा भी जा चुका है। पुलिस ड्रग कनेक्शन को लेकर भी जांच में जुट गई है। हरजीत सिंह के पास से एक पिस्तौल मिला है, जो लाइसेंसी है। पुलिस उसकी भी तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Khalistan Amritpal Singh News: अमृतपाल की यहां मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed