फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Waris Punjab De Chief Amritpal Singh Arrest News All update

Amritpal Singh: अब तक हाथ नहीं लगा अमृतपाल, पुलिस की 100 से ज्यादा गाड़ियां लगातार कर रही थीं पीछा

Sat, 18 Mar 2023 09:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 09:48 PM IST
सार

शनिवार को अमृतपाल सिंह ने शाहकोट-मलसियां इलाके और बठिंडा जिले के रामपुरा फूल में कार्यक्रम रखे थे। शाहकोट-मलसियां इलाके में उसके प्रोग्राम के लिए समर्थक सुबह से जुटने लगे थे। पुलिस की तरफ से शुक्रवार रात को ही पुलिस लाइन में बैठकर सारा खाका तैयार कर लिया था

विज्ञापन
Waris Punjab De Chief Amritpal Singh Arrest News All update
अमृतपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि दोपहर को खबर आई कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अमृतपाल को शनिवार को एक समागम में हिस्सा लेना था। वहीं अमृतपाल के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और जालंधर से मोगा जाते समय अमृतपाल और उसके साथियों को जालंधर के महितपुर में घेर लिया गया। पुलिस ने उसके सात साथियों को पकड़ लिया। सभी के कब्जे से हथियार भी बरामद हुए। हालांकि अमृतपाल लिंक रोड से होते हुए मौके से अपनी मर्सिडीज में भाग निकला। इसके बाद आठ जिलों की पुलिस ने करीब 100 गाड़ियों में डेढ़ घंटे तक अमृतपाल का पीछा किया। लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं लग सका। 

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार रात ही पुलिस ने खींच लिया था खाका
शनिवार को अमृतपाल सिंह ने शाहकोट-मलसियां इलाके और बठिंडा जिले के रामपुरा फूल में कार्यक्रम रखे थे। शाहकोट-मलसियां इलाके में उसके प्रोग्राम के लिए समर्थक सुबह से जुटने लगे थे। पुलिस की तरफ से शुक्रवार रात को ही पुलिस लाइन में बैठकर सारा खाका तैयार कर लिया था कि कैसे कब और कहां अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Operation Amritpal: छह साथियों के साथ पकड़ा गया वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल, पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद

महितपुर में ही करना था गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर के देहात इलाके के महितपुर को चुना गया, जहां से अमृतपाल सिंह ने अपने काफिले के साथ निकलना था। महितपुर में पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ अमृतपाल सिंह के काफिले को घेर लिया। इस पूरे आप्रेशन को अंजाम देने के लिए जालंधर देहात के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह व मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन को कमान सौंपी गई थी।

कार में भागते हुए बनाया था वीडियो
शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे जैसे ही अमृतपाल का काफिला जालंधर के महितपुर पहुंचा, पुलिस ने घेरा डाल लिया। काफिले में सबसे आगे चल रही 2 गाड़ियों में सवार 6 लोगों को पकड़ लिया गया। अमृतपाल की मर्सिडीज कार काफिले में तीसरे नंबर पर थी। पुलिस को देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोड़कर भगा ले गया। जालंधर और मोगा पुलिस उसके पीछे लग गई। अमृतपाल का कार में बैठकर भागते हुए का एक वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में अमृतपाल गाड़ी की अगली सीट पर बैठा नजर आ रहा है और अपने समर्थकों से इकट्ठा होने की अपील कर रहा है। गाड़ी में मौजूद अमृतपाल के समर्थक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पुलिस उनके पीछे लगी है। इस वीडियो के वायरल होने की संभावना देखकर पुलिस ने इंटरनेट सेवा बिलकुल बंद कर दी 


यह भी पढ़ेंः Operation Amritpal: छह साथियों के साथ पकड़ा गया वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल, पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed