फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warding of Faridabad Corporation completed

Chandigarh News: फरीदाबाद नगर निगम की वार्डबंदी फाइनल, 46 वार्ड निर्धारित

Tue, 16 Jan 2024 12:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Warding of Faridabad Corporation completed
फरीदाबाद नगर निगम की वार्डबंदी फाइनल, 46 वार्ड निर्धारित
विज्ञापन

अब जिला प्रशासन वार्ड को आरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू करेगी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने फरीदाबाद नगर निगम की वार्डबंदी की अधिसूचना जारी कर दी है। फरीदाबाद नगर निगम में 46 वार्ड होंगे। अब जिला प्रशासन वार्ड को आरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे पहले सरकार गुरुग्राम और मानेसर की वार्डबंदी फाइनल कर चुकी है। गुरुग्राम में 36 वार्ड हैं, जबकि मानेसर में 20 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। वहीं, पांच अन्य नगर निगम पानीपत, करनाल, रोहतक, यमुनानगर और हिसार का कार्यकाल पिछले हफ्ते खत्म हो चुका है। इन पांचों नगर निगम और अन्य निकायों में वार्डबंदी और सीटों के आरक्षण का कार्य जारी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आठों नगर निगम व अन्य निकायों के चुनाव जल्द करवाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि वह नगर निगम के चुनाव जल्द करवाना चाहते हैं। उन्होंने निकाय विभाग को निर्देश भी दे रखा है कि विभाग नगर निगमों में वार्डबंदी व अन्य कार्यों को तेजी से निपटाएं, ताकि राज्य चुनाव आयोग जल्द से जल्द चुनाव की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद नगर निगम का कार्यकाल फरवरी 2022 में खत्म हुआ था। उसके बाद वार्डबंदी व अन्य कार्यों को निपटाया जा रहा है। निकाय प्रतिनिधि नहीं होने से लोगों को काफी मुश्किलें आ रही हैं। उन्हें अपने काम के लिए काफी धक्के खाने पड़ते हैं।

रादौर नगर पालिका के वार्ड भी आरक्षित
निकाय विभाग ने यमुनानगर के रादौर नगर पालिका के वार्ड आरक्षित की अधिसूचना जारी कर दी है। निकाय विभाग के मुताबिक नगर पालिका में कुल 14 वार्ड हैं। अधिसूचना के मुताबिक वार्ड नंबर एक, 13 और 14 अनुसूचित जातियों से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे। इनमें वार्ड नंबर 14 अनुसूचित जाति की माहिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 2 और दस पिछड़ा वर्ग क से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित किया गया। इनमें से वार्ड दस पिछड़ा वर्ग क की महिलाओं के लिए होगा। वहीं, वार्ड संख्या सात, आठ और 11 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed