{"_id":"654631fc2ca2033547091477","slug":"warding-has-not-yet-been-completed-in-five-municipal-corporations-of-punjab-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पांच नगर निगमों में इस महीने चुनाव संभव नहीं, अभी तक वार्डबंदी का काम ही नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पांच नगर निगमों में इस महीने चुनाव संभव नहीं, अभी तक वार्डबंदी का काम ही नहीं हुआ पूरा
Sat, 04 Nov 2023 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:29 PM IST
सार
राज्य सरकार की तरफ से अमृतसर, फगवाडा, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में नगर निगम पहले 15 नवंबर तक करवाने की योजना बनाई थी। इसके लिए निगमों की वार्डबंदी से लेकर अन्य काम शुरू कर दिए थे। इसी बीच कुछ नगर निगमों की तरफ से बताया गया कि वार्डबंदी के काम में समय लगेगा क्योंकि लोगों द्वारा दिए दावे और आपत्तियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
election
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पांच नगर निगमों के चुनाव इस महीने में संभव नहीं है, क्योंकि निगमों में अभी तक वार्डबंदी का काम भी सिरे नहीं चढ़ पाया है। यह काम अपने आखिरी चरण में चल रहा है।
विज्ञापन
इसी बीच राज्य चुनाव आयोग की तरफ से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला के जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर वोटर सूचियों के संशोधन से जुड़ा काम 21 नवंबर तक पूरा करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में साफ है कि इसके बाद ही निकाय चुनाव का बिगुल बजेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर अंत या जनवरी माह में लोहड़ी के आसपास के दिनों में चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: बठिंडा में किसानों ने सरकारी अधिकारी से जलवाई पराली, गुस्साए सीएम मान बोले-पर्चा दर्ज होगा
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार की तरफ से अमृतसर, फगवाडा, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में नगर निगम पहले 15 नवंबर तक करवाने की योजना बनाई थी। इसके लिए निगमों की वार्डबंदी से लेकर अन्य काम शुरू कर दिए थे। इसी बीच कुछ नगर निगमों की तरफ से बताया गया कि वार्डबंदी के काम में समय लगेगा क्योंकि लोगों द्वारा दिए दावे और आपत्तियों की संख्या अधिक है।
इसके अलावा सरकार भी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए कोई ऐसा कोई कदम उठाने के पक्ष में नहीं है, जिससे बाद में परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में निकाय विभाग की तरफ से इस बारे में निर्वाचन अधिकारी को सूचित किया गया। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के दावे व एतराज सात नवंबर तक लोग दे पाएंगे, जबकि दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 17 नवंबर और मतदाता सूचियों की प्रकाशना 21 नवंबर तक संभव है।