फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ward will, not Increase, in Chandigarh

चंडीगढ़ में नही बढ़ेंगे वार्ड, जान लें कैसे फिरा भाजपा और कांग्रेस के कोशिशों पर पानी

Wed, 07 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ward will, not Increase, in Chandigarh
Chandigarh - फोटो : file photo
चंडीगढ़ में वार्डों का बढ़ना अब लगभग नामुमकिन ही है। यू.टी. कमिश्नर ने साफ कर दिया है कि 26 वार्डों के साथ ही नगर निगम चुनाव होंगे। जी हां, यू.टी. के स्टेट एलेकरशन कमिश्नर राकेश मेहता ने कहा है कि हमने नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है और ऐसे में अब वार्डों की संख्या को बढ़ाए जाने अब संभव नहीं है। अब साल 2011 की मतगणना के आधार पर चुनाव केवल 26 वार्डों के लिए ही चुनाव होंगे। 
विज्ञापन


वार्डों को बढ़ाए जाने का मतलब है कि इसके लिए और कम से कम 6 माह चाहिए, क्योंकि यह बहुत लंबा प्रोसैस है। कुछ जनरल वार्डों को आरक्षित वार्डों में तबदील किए जाने का काम इसी माह किया जाएगा। उधर, भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के नेता चाहते थे कि वार्डों की संख्या 26 से बढ़ाकर 31 की जाए लेकिन फिलहाल उनकी इरादों पर पानी ही फिरता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

 

भाजपा चाहती थी कि वार्डों की संख्या 26 से बढ़ाकर 31 की जाए

Ward will, not Increase, in Chandigarh
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
हालांकि भाजपा को अभी भी उम्मीद है कि वार्डों की संख्या में बढ़ौतरी हो सकती है, क्योंकि इस संबंध में अंतिम फैसला एडमिनिस्ट्रेटर ने लेना है। भाजपा के एक नेता के अनुसार वार्डों की संख्या 26 से 31 हो सकती है और इस संबंध में प्रशासन के अधिकारियों ने प्रशासक को प्रैजैंटेशन भी दे दी है। वहीं कांग्रेस के प्रधान प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि हम भी उपायुक्त से मिलकर उनसे धनास और मौलीजागरां की पुनर्वासित कालोनी को निगम के अंतर्गत लाने को कह चुके हैं परंतु अभी तक उसमें भी कुछ नहीं हुआ है।  

जनरल वार्ड जो हो सकते हैं एस.सी. वाडर्स 
सूत्रों के अनुसार इनमें मेयर अरुण सूद का वार्ड नंबर 8, एस.ए.डी. के पार्षद व डिप्टी मेयर हरदीप सिंह का वार्ड नंबर 10, भाजपा पार्षद सङ्क्षतद्र सिंह का वार्ड नंबर 18, निर्दलीय पार्षद गुरचरण दास काला का वार्ड नंबर 26 तथा भाजपा पार्षद देश राज गुप्ता का वार्ड नंबर 25 रिजर्व वार्ड हो सकते हैं और इन वार्डों में एस.सी. जनसंख्या बढ़ गई है। इन वार्डों में से 2 वार्ड एस.सी. महिला के लिए रिजर्व हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed