फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ward people slums flats Maloya Indira Colony demanded houses under rehabilitation scheme

वार्ड नंबर 26 में झुग्गियों में रहते लोगों को मलोया में दिया जाएं फ्लैट, इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने सड़क पर आकर पुनर्वास योजना के अंतर्गत घर देने की रखी मांग

Fri, 21 Aug 2020 11:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ward people slums flats Maloya Indira Colony demanded houses under rehabilitation scheme
मनीमाजरा। वार्ड नंबर 26 में बनी इंदिरा कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने मलोया में पुनर्वास योजना के अंतर्गत बने फ्लैट्स को किराए पर देने का विरोध किया है। लोगों ने सड़क पर आकर इस फैसले का विरोध करते हुए झुग्गियों में रहने वाले लोगों को मलोया में फ्लैट देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता चौधरी श्रीनिवासन काला ने कहा कि वह प्रशासन के उस फैसले का विरोध करते हैं जिसमें प्रशासन ने मलोया के फ्लैट आम लोगों को किराए पर देने की बात कही है। ये मकान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए बने हैं तो फिर किराए पर क्यों दिए जा रहे हैं। अगर किराए पर भी देने है तो वो भी ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत ही दिए जाएं।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी में 500 से अधिक झुग्गियां
श्रीनिवासन काला ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में हरियाणा के साथ लगती सीमा पर चंडीगढ़ की जगह पर 500 से ज्यादा झुग्गियां बनी है। मई 1993 में यहां से पुनर्वास योजना के अंतर्गत सरकार ने लोगों को मकान मुहैया करवाए थे परंतु 214 झुग्गियों को उस समय मकान नहीं दिए गए थे। अब ये झुग्गियां बढ़कर 500 से ज्यादा हो गई है। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड बना हुआ है। इन झुग्गियों वालों को मलोया में जो फ्लैट बचे हैं, इन्हें सर्वे करके अलॉट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को कम जगह में सुव्यवस्थित करने का खाका तैयार, प्रशासन चाहे तो दूंगा
सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार सैनी का कहना है कि उनके पास लोगों को कम जगह में सुव्यवस्थित करने का खाका तैयार है। अगर प्रशासन चाहे तो वो अपने सुझाव प्रशासन को दे कर सकते हैं। इससे चंडीगढ़ की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे और लोगों को रहने की जगह भी मिल जाएगी। वहीं स्थानीय निवासी किताब सिंह और अनील साहू का कहना है कि इन गरीब लोगों को एक बार बसाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed