फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ward number 16 councilor Poonam got police protection

Chandigarh News: वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम को मिली पुलिस सुरक्षा

Wed, 27 Dec 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ward number 16 councilor Poonam got police protection
चंडीगढ़। हत्या के एक मामले में पति की गिरफ्तारी के बाद वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा में हैं। बीते दिनों सेक्टर-25 के सामुदायिक भवन स्थित उनके दफ्तर में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी थी।
विज्ञापन

दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद पार्षद पूनम ने अपनी जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा मांगी थी। चंडीगढ़ पुलिस के दो जवानों को उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। बता दें कि बीते 4 दिसंबर को सेक्टर-25 में अजय नामक युवक की हत्या के मामले में पूनम के पति संदीप को सेक्टर-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर अजय की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अजय के परिजनों और इलाके के लोगों ने सेक्टर-25/38 के लाइट पॉइंट पर 6 दिसंबर शाम को जाम लगाया था और संदीप का पुतला फूंका था। इसके बाद संदीप की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने संदीप के चचेरे भाई राहुल को भी गिरफ्तार किया था। जांच में यह बात सामने आई थी कि अजय की हत्या के बाद संदीप ने ही अपनी गाड़ी में सभी आरोपियों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड छोड़ा था। पुलिस ने उसकी गाड़ी भी बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed