फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ward meeting adjourned, Chandigarh ward ,will increase ,or not in chandigarh

अभी नहीं बढ़ेंगे वार्ड, वार्डबंदी के लिए मीटिंग स्थगित, जाने वजह?

Tue, 06 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ward meeting adjourned, Chandigarh ward ,will increase ,or not in chandigarh
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
नगर निगम की वार्डबंदी के लिए सोमवार को होने वाली मीटिंग स्थगित हो गई। सभी अधिकारियों की उपस्थिति न होने के कारण मीटिंग नहीं हो पाई। अब मीटिंग कब होगी अभी तारीख निश्चित नहीं है। मीटिंग स्थगित होने से वार्ड बढ़ाने के कयास पर भी विराम लग गया है। बताया यह जा रहा है कि अब वार्डों की संख्या बढ़ना संभव नहीं है।
विज्ञापन


दिसंबर में नगर निगम के चुनाव हैं। ऐसे में बचे समय में वार्ड बढ़ाने की प्रक्रिया को पूरा करना असंभव लग रहा है। इसके लिए पूरे शहर का सर्वे कराया जाना है। बहुत से लोग कॉलोनियां हटाए जाने के कारण शहर में दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं। जिस कारण वोट इधर-उधर हो गए हैं। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर राकेश मेहता की मौजूदगी में वार्डबंदी की मीटिंग होनी थी। जिसमें एडवाइजर परिमल राय और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल की मौजूदगी भी जरूरी है। सोमवार को गृह सचिव किन्हीं कारणों से सुबह ऑफिस नहीं आए। जिस कारण मीटिंग को स्थगित करना पड़ा। इस समय चंडीगढ़ में 26 वार्ड हैं। पांच वार्ड बढ़ाने की बात चल रही है। वार्ड बढ़ाने के लिए भाजपा सबसे ज्यादा दबाव डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed