{"_id":"57cdcaa44f1c1b3d3b317d3a","slug":"ward-meeting-adjourned-chandigarh-ward-will-increase-or-not-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी नहीं बढ़ेंगे वार्ड, वार्डबंदी के लिए मीटिंग स्थगित, जाने वजह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी नहीं बढ़ेंगे वार्ड, वार्डबंदी के लिए मीटिंग स्थगित, जाने वजह?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की वार्डबंदी के लिए सोमवार को होने वाली मीटिंग स्थगित हो गई। सभी अधिकारियों की उपस्थिति न होने के कारण मीटिंग नहीं हो पाई। अब मीटिंग कब होगी अभी तारीख निश्चित नहीं है। मीटिंग स्थगित होने से वार्ड बढ़ाने के कयास पर भी विराम लग गया है। बताया यह जा रहा है कि अब वार्डों की संख्या बढ़ना संभव नहीं है।
दिसंबर में नगर निगम के चुनाव हैं। ऐसे में बचे समय में वार्ड बढ़ाने की प्रक्रिया को पूरा करना असंभव लग रहा है। इसके लिए पूरे शहर का सर्वे कराया जाना है। बहुत से लोग कॉलोनियां हटाए जाने के कारण शहर में दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं। जिस कारण वोट इधर-उधर हो गए हैं। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर राकेश मेहता की मौजूदगी में वार्डबंदी की मीटिंग होनी थी। जिसमें एडवाइजर परिमल राय और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल की मौजूदगी भी जरूरी है। सोमवार को गृह सचिव किन्हीं कारणों से सुबह ऑफिस नहीं आए। जिस कारण मीटिंग को स्थगित करना पड़ा। इस समय चंडीगढ़ में 26 वार्ड हैं। पांच वार्ड बढ़ाने की बात चल रही है। वार्ड बढ़ाने के लिए भाजपा सबसे ज्यादा दबाव डाल रही है।