{"_id":"3b1e9cc13642533d3a1c8ebc6515619d","slug":"wanted-loan-so-applied-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख कर्ज चाहिए तो कीजिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख कर्ज चाहिए तो कीजिए आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से लघु व्यवसाय योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये तक का ऋण देने के लिए आवेदन पत्र आंमत्रित किए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से ऋण की वसूली मासिक किस्तों में 5 वर्ष की अवधि के भीतर की जाएगी। उन्होंने पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी हो और वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो।
विज्ञापन
उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसकी पारिवारिक वार्षिक (ग्रामीण क्षेत्र) 40000 रुपये और (शहरी क्षेत्र) 55,000 रुपये से अधिक न हो। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले आवेदक को ऋण में 10000 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन