फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wall falling incident in narnaul, 12 dead

हरियाणा के नारनौल में क्रशर प्लांट ढहा, 11 की मौत

Sat, 08 Aug 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Sat, 08 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
wall falling incident in narnaul, 12 dead

हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां क्रेशर प्लांट ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई। मलबा हटाने का काम जारी है। अभी 16 और लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। हादसा हरियाणा के नारनौल के गांव धोलेड़ा में हुआ।

विज्ञापन


दरअसल, पुराने क्रेशर प्लांट को तोड़कर नया बनाने का काम चल रहा था। अचानक दीवार ढह गई और करीब 100 लोग उसके नीचे दब गए। दीवार ढहते ही हाहाकार मच गया।

आनन-फानन में लोगों ने बचाव अभियान चलाया और कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

अब तक निकाले जा चुके हैं 11 शव

wall falling incident in narnaul, 12 dead

दूसरी ओर, पुलिस ने मलबा हटाने का काम शुरू करवाया। मलबे से अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 16 और के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, हादसे के चलते लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्‍थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सिविल अस्पताल ‌के बाहर भी लोगों की काफी भीड़ जमा है। अस्पताल के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed