फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Waiting list process halted due to nursing fraud in GMCH-32

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के नर्सिंग फर्जीवाड़े से रुकी वेटिंग लिस्ट की प्रक्रिया

Thu, 21 Sep 2023 12:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
Waiting list process halted due to nursing fraud in GMCH-32
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में पिछले दिनों नर्सिंग अफसर नियुक्ति में हुए फर्जीवाडे़ का मामला सामने आने से नियुक्ति की प्रक्रिया बाधित हो गई है। स्थिति यह है कि अब तक नियुक्ति से जुड़ी वेटिंग लिस्ट को जारी नहीं किया गया जिससे अब तक मेरिट लिस्ट से चूकने वाले अभ्यर्थी उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं, नियुक्ति की प्रक्रिया भी अब तक लंबित है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब तक 40 सीटें खाली हैं, लेकिन 5 महीनों में भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अस्पताल में 182 पदों पर नियुक्ति के लिए 28 अगस्त 2022 को परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी कर चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। इसी बीच 19 अप्रैल 2023 को फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। उसके बाद एक के बाद एक परदें खुलती गई। अब तक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामला कोर्ट में है। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने कंप्यूटर सर्टिफिकेट में फर्जीवाडे़ की जांच के दौरान 40 अभ्यर्थियों को नोटिस दे चुकी है। ये वे अभ्यर्थी हैं जिनके कंप्यूटर सर्टिफिकेट की ऑन लाइन डिटेल उपलब्ध नहीं थी। वहीं अस्पताल प्रशासन पिछले तीन महीने से उन अभ्यर्थियों को कोर्स कराने वाले संस्थानों को पत्र लिखकर इसका जवाब मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed