{"_id":"5f2eecd58ebc3e3cbe1c3155","slug":"waiting-cfsl-report-case-death-auto-parts-businessman-body-amrit-found-sector-10-kothi-sunday-chandigarh-news-pkl3840935154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पाटर्स कारोबारी की मौत के मामले में अब सीएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार, बीते रविवार को सेक्टर 10 की कोठी में मिला था अमृत का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पाटर्स कारोबारी की मौत के मामले में अब सीएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार, बीते रविवार को सेक्टर 10 की कोठी में मिला था अमृत का शव
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी अमृत सिंह की मौत के मामले में जांच के लिए विसरा सीएफएसएल भेजा गया है। कारोबारी की मौत की जांच कर रही पुलिस को अब सीएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल, सेक्टर-3 थाना पुलिस 174 सीआरपीसी के तहत जांच कर रही है।
वीरवार को पीजीआई में हुए दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर रात पीजीआई से अमृत सिंह की रिपोर्ट आई। इसमें बताया गया कि यह रिपोर्ट और बीते मंगलवार को आई पोस्टमार्टम की पहली रिपोर्ट करीब एक जैसी है। इसकी वजह से पुलिस मानकर चल रही है कि अमृत सिंह की मौत फंदा लगने की वजह से हुई है।
बता दें कि इससे पहले जीएमएसएच-16 में मंगलवार को अमृत सिंह का पोस्टमार्टम हुआ था। गौरतलब है कि अमृत सिंह पिछले काफी समय से परिवार के साथ नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में रह रहे थे। उनका छोटा बेटा अमेरिका और बड़ा बेटा चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में रहता है। अमृत सिंह का दिल्ली और मोहाली में ऑटो पार्ट्स का कारोबार है। मौत से लगभग 10 दिन पहले सेक्टर-10 स्थित मकान नंबर 545 में बड़े बेटे देवेंद्र थापर के घर आए थे। रविवार सुबह वह बाथरूम गए, काफी देर के बावजूद जब बाहर नहीं निकले तो किसी तरह बेटे ने दरवाजा खोला। इस दौरान अमृत सिंह बाथरूम में सीलिंग फैन से पग के सहारे फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद उन्हें जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।