फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Waited for rain all day... mercury dropped, but humidity also bothered

Chandigarh News: पूरे दिन रहा बारिश का इंतजार... पारा गिरा, लेकिन उमस ने परेशान भी किया

Mon, 23 Jun 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Waited for rain all day... mercury dropped, but humidity also bothered
विज्ञापन


चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में रविवार का पूरा दिन बारिश के इंतजार में गुजर गया। मौसम विभाग की ओर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऐसे में लोग जब सुखना लेक समेत पार्क और बाकी इलाकों में घूमने के लिए पहुंचे तो उनके हाथ में छाता दिखा। लोगों ने स्कूटी और बाइक की डिग्गी में रैन कोट रखे हुए थे। पूरे दिन में कई बार बादलों का डेरा काफी घना हुआ लेकिन बारिश नहीं हुई।
इस दौरान शहर का अधिकतम ताममान 34 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले 24 घंटे में देखे तो तापमान में करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि उमस वाली गर्मी उसके बाद भी रही। न्यूनतम तापमान भी 27.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य रहा। शाम को भी एक बार फिर घने बादल नजर आए तो सैकड़ों लोग सुखना लेक पहुंच गए, लेकिन बारिश न होने पर लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने इन लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के अंदर मानसून के आने की बात कही थी। उसके अलावा बारिश का अलर्ट भी जारी किया था।
विज्ञापन



पांच दिनों तक यलो अलर्ट रहेगा

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। इसमें 23 और 24 जून को यलो अलर्ट, 25 जून को ऑरेंज अलर्ट और 26 से 28 जून तक यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।अनुमान है कि लगातार तापमान में गिरावट ही दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले पांच दिनों का मौसम अनुमान

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

23 जून 34 27

24 जून 34 27

25 जून 32 26

26 जून 30 25

27 जून 29 25





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article