फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wait is over: Athletes' demand for eight-lane synthetic athletic track fulfilled

इंतजार खत्म : एथलीटों की आठ लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की मांग पूरी

Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Wait is over: Athletes' demand for eight-lane synthetic athletic track fulfilled
चंडीगढ़। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने रविवार को सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आठ लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का नींव पत्थर रखा। शहर के प्रतिभाशाली एथलीटों की लंबे समय चली मांग अब पूरी हो जाएगी। इस ट्रैक के अभाव में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जाना पड़ता था। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स फेडरेशन के मान्यता प्राप्त इस आठ लेन सिंथेटिक ट्रेक के बिछने के बाद चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों के एथलीट यहां पर अभ्यास कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी और आयोजन का भी रास्ता खुल सकेगा। सिंथेटिक ट्रेक बिछने के बाद स्थानीय एथलीट यहां पर अभ्यास करने में समक्ष हो सकेंगे। यह अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप पहला सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक होगा। फिलहाल यहां पर सिंडर ट्रेक की सुविधा है। इस मौके पर सचिव वित्त डॉ. विजय नामदेवराव जेड़े, खेल निदेशक हरजीत संधू, चीफ इंजीनियर सीबी ओझा, संयुक्त खेली निदेशक डॉ. सुनील रयात, चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह और सचिव जसपिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉल्पेक्स का यह है इतिहास
चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर -7 में एथलेटिक ट्रैक का निर्माण 1970 के दशक के दौरान हुआ था। 1997-98 के दौरान सिंडर का एथलेटिक ट्रैक से बिछाया गया। इसमें 7 लेन (400 मीटर) है। चंडीगढ़ में सिंथेटिक सतह वाला कोई एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक नहीं है और इसलिए एथलीटों के पास अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए उचित प्रदर्शन और प्रशिक्षण नहीं हो पा रहा था। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के निजी हस्तक्षेप से इस परियोजना में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed