{"_id":"637a7b104d1ab74ad93d41dc","slug":"voting-for-the-third-phase-of-panchayat-elections-in-haryana-will-be-held-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryan: पंचायत चुनाव का तीसरा चरण, चार जिलों में प्रचार थमा, कल होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryan: पंचायत चुनाव का तीसरा चरण, चार जिलों में प्रचार थमा, कल होगा मतदान
Mon, 21 Nov 2022 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:01 AM IST
सार
25 नवंबर को सरपंच और पंचों का चुनाव होना है। चुनाव आयोग व प्रशासन ने चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। चारों जिलों में कुल 11928 सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण के चार जिलों फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद में प्रचार थम गया है। अब प्रत्याशी सोमवार तक घर घर जाकर वोट मांग सकेंगे। चारों जिलों में 22 नवंबर को जिला परिषद और ब्लाक समिति के पदों के चुनाव के लिए हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव की तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार शाम को कर्मचारी ईवीएम लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
चारों जिलों में कुल 11928 सीटों पर मतदान होगा। इनमें जिला परिषद की 78, पंचायत समिति की 559, सरपंच 929 और पंच की 10362 सीटें हैं। जबकि कुल 2209949 मतदाता हैं, इनमें से 1185450 पुरुष और 1023341 महिलाएं हैं।जिला परिषद की सीटों की बात करें तो कुल 78 सीटों में फरीदाबाद की 10, फतेहाबाद की 18, हिसार की 30 और पलवल की 20 हैं। इनमें से कुल 19 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इनमें अनुसूचित जाति की महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें फरीदाबाद में 2, फतेहाबाद 6, हिसार 7 और पलवल में 4 सीटें हैं। इसके अलावा, चारों जिलों में कुल 7 सीटें बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा, कुल पंचायतें फरीदाबाद में 100, फतेहाबाद 259, हिसार 307 और पलवल में 263 हैं।
विज्ञापन
22 के बाद 25 नवंबर को इन जिलों में सरपंच-पंच के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और इसी दिन परिमाण जारी किए जाएंगे। 27 नवंबर को प्रदेशभर की कुल 22 जिला परिषदों और 143 ब्लाक समिति के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे पहले दो चरणों में 9-9 जिलों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं।
1396 संवेदन और अति संवेदनशील बूथ, अतिरिक्त पुलिस होगी तैनात
इन चारों जिलों में 615 संवेदनशील और 781 अतिसंवेदनशील बूथ हैं। हिसार जिले में 265 संवेदनशील और 360 अतिसंवेदनशील बूथ हैं। इसी प्रकार, पलवल में 211, 295, फरीदाबाद में 84, 84 और फतेहाबाद जिले में 55 संवेदनशील और 42 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। गंभीर बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।