फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting for Sangrur Lok Sabha by election will be held on June 23

संगरूर लोकसभा उपचुनाव: कल होगा मतदान, तैयारियां पूरी, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी

Wed, 22 Jun 2022 06:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 06:13 PM IST
सार

संगरूर जिले के 76 स्टेशन पर माइक्रो आर्ब्जवर तैनात हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर सभी चुनाव प्रबंध को सिरे चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Voting for Sangrur Lok Sabha by election will be held on June 23
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

पंजाब की संगरूर लोकसभा चुनाव में गुरुवार यानी 23 जून को को मतदान होगा। प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। रिटर्निंग अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 1766 पोलिंग स्टेशनों पर 15,69,240 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनके अलावा 7540 सर्विस वोटर भी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर पोलिंग स्टेशन पर दो बैलेट यूनिट, एक काउंटिंग यूनिट और एक वीवीपैट मौजूद रहेगी। ईवीएम मशीनों को ले जाने का काम सिर्फ जीपीएस युक्त वाहनों के जरिये ही किया जाएगा। इस संबंध में सख्त दिशा निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 296 पोलिंग स्टेशनों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां फ्लैग मार्च और पुलिस पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संगरूर जिले के 76 स्टेशन पर माइक्रो आर्ब्जवर तैनात हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर सभी चुनाव प्रबंध को सिरे चढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में 7064 अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं 1413 चुनावी अमले को रिजर्व रखा गया है। जिले में सुरक्षा प्रबंध कड़े हैं। स्टेट आर्म्ड फोर्स (एसएएफ) और सीएपीएफ के 6716 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़कर अपने मत का इस्तेमाल करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed