फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   voting for five municipal polls in haryana

नगर निगम चुनाव में 62.82 फीसदी मतदान, सीएम सिटी करनाल में पड़े सबसे कम वोट

Mon, 17 Dec 2018 08:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Dec 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
voting for five municipal polls in haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा की सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे निकाय चुनावों में मतदाताओं ने कम उत्साह दिखाया है। हिसार, करनाल, रोहतक, यमुनानगर और पानीपत नगर निगमों के लिए हुए मतदान में इस बार बीते चुनाव की तुलना कम संख्या में मतदाता घरों से बाहर निकले। सबसे कम मतदान सीएम सिटी करनाल में हुआ है। जबकि यमुनानगर में सबसे अधिक मतदान हुआ। 

विज्ञापन


हिसार दूसरे, रोहतक तीसरे, पानीपत चौथे और करनाल मतदान के मामले में पांचवें स्थान पर रहा। मेयर पद के लिए पहली बार सीधा चुनाव हो रहा था, इसके बावजूद मतदाताओं का रुझान कम होने से दिग्गजों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं, कैथल की पुंडरी और फतेहाबाद की जाखल नगरपालिकाओं में वैसे तो 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है, लेकिन पिछली बार की अपेक्षा यहां भी कम मतदान हुआ है। 

विज्ञापन

voting for five municipal polls in haryana
demo pic - फोटो : PTI

सुबह साढ़े सात बजे ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह के समय मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। कुछ स्थानों पर ईवीएम की खराबी की बात भी सामने आई। कई मतदाताओं को तकनीकी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। चूंकि मेयर और पार्षद या नोटा के लिए वोट करना था ऐसे में यदि कोई दो बटन नहीं दबाता था तो उसका वोट मान्य नहीं हो रहा था। वहीं, दिन चढ़ने के साथ मतदाता घर से बाहर निकले। 

बावजूद इसके बीते चुनावों में हुए मतदान का प्रतिशत पार नहीं कर पाए। रोहतक में सबसे धीमी रफ्तार से मतदान हुआ। बीते चुनावों की तुलना में इस बार कम हुए मतदान को लेकर भाजपा और इनेलो की सांसें अटक गई हैं। चूंकि, दोनों ही दल सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, दोनों की ओर से मतदान उनके पक्ष में होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन तस्वीर 19 दिसंबर को मतगणना के बाद साफ हो पाएगी। मतदान के साथ ही 59 मेयर प्रत्याशियों और पांच सौ से अधिक पार्षद उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है।

दो नगर पालिकाओं की स्थिति

कैथल की पुंडरी नगरपालिका के 13 बूथों में इस बार कुल 82.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि पिछले चुनाव में 13 वार्डों के 15 बूथों पर 85.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह 3.6 प्रतिशत कम मतदान यहां भी हुआ है। वहीं, फतेहाबाद की जाखल मंडी नगरपालिका में 18 साल बाद चुनाव हुआ है। यहां पर इस बार 12 बूथों पर कुल 89.5 फीसदी मतदान हुआ है। 

किस नगर निगम में कितना प्रतिशत मतदान
 शहर                 2013     2018      कमी
यमुनानगर        74.2       65.2         9.0
हिसार               67.1       62.7         4.4
रोहतक             67.9        62.4         5.5
पानीपत            69.24      62           7.24
करनाल            73.5        61.8         11.7    
-------------------------------
कुल       -         70.39       62.82      7.57

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed