फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting At Panjab University For Student Council Elections Today, PU Elections result

छात्रसंघ चुनाव: किसके सिर सजेगा ताज, पंजाब विश्वविद्यालय में मतदान और फैसला आज

Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Voting At Panjab University For Student Council Elections Today, PU Elections result
चंडीगढ़ पुलिस ने पीयू में किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल (पीयूसीएससी) के अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा, इसका पता आज शाम छह बजे तक मतगणना के बाद पता लग जाएगा। 6 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से चुनाव होंगे। दोपहर 12 बजे तक डिपार्टमेंट रिप्रजेंटेटिव (डीआर) का रिजल्ट आ जाएगा। इस बार चुनाव में 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 16138 वोटर करेंगे। 

विज्ञापन


176 बूथों पर चुनाव होंगे। 53 डीआर के चुनाव के लिए 23 विभागों में चुनाव होंगे। गुरुवार को दिनभर पीयू प्रशासन, चुनाव कमेटी, पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटे रहे। सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। वहीं कॉलेजों में भी आज पता लग जाएगा कि वहां के अध्यक्ष कौन बनेंगे। कॉलेजों में भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


पीयू में इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पद के लिए चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं। ज्वाइन सेक्रेटरी के लिए छह विद्यार्थी चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को सभी केंद्रों पर बैरिकेडिंग की गई। इसके अलावा मतगणना स्थल जिमभनेजियम हाल में भी दिनभर तैयारियां चलती रहीं। यहां 60 से अधिक रिटर्निंग अधिकारी होंगे जो मतगणना पर नजर रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे होंगे। पीयू के सभी गेटों पर कड़ा पहरा होगा। दोपहर 12 बजे से गेट नंबर एक बंद रहेगा जो 4.30 बजे तक चलेगा। एसी जोशी लाइब्रेरी भी बंद रहेगी। बाहरी तत्वों पर नजर रखी जाएगी। यदि किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पीयू प्रशासन भी इसको लेकर मॉनीटरिंग करेगा। 

मतगणना स्थल से संगठनों के समर्थकों की दूरी 200 मीटर से दूर रहेगी ताकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही रहे। मालूम हो कि वोटिंग 62 विभागों में होगी। यूआईईटी में सर्वाधिक बूथ बनाए गए हैं। इनकी संख्या 24 है। इसी तरह यूआईएलएस में 12, लॉ विभाग में चार बूथ बनाए गए हैं। डेंटल कॉलेज में भी 489 व यूआईएएमएस में अच्छे वोटर हैं। यहां आठ बूथ चुनाव कमेटी ने बनाए हैं। इमरजिंग एरिया के विभाग पब्लिक हेल्थ, मेडिकल फिजिक्स, न्यूक्लियर मेडिसिन, नैनो साइंस व सिस्टम बायोलॉजी के लिए संयुक्त दो बूथ बनाए गए हैं।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

अध्यक्ष
नाम                        संगठन    
                 
चेतन चौधरी             सोई
निखिल नर्मेता           एनएसयूआई
पारस रतन              एबीवीपी
प्रिया                    एसएफएस
वाइस प्रेसीडेंट
दिव्या चोपड़ा          एबीवीपी
राहुल कुमार           एनएसयूआई
रमनदीप               आईएसए
शबाना अंसारी         एसएफआई

सचिव
गगनदीप सिंह सिद्धू    पूसू
गौरव दुहान              इनसो
सहजप्रीत सिंह         सथ
तेगबीर सिंह            एनएसयूआई

ज्वाइंट सेक्रेटरी
अजय नैन                 निर्दल
धीरज ठाकुर                 हिमसू
मनप्रीत सिंह महल          एनएसयूआई
रोहित शर्मा                  एचपीएसयू
तानिया भट्टी               निर्दल

पीयू में उम्मीदवार : 18
वोटरों की संख्या  : 16138
बूथों की संख्या    : 176
सर्वाधिक वोटर    : 2638 यूआईईटी
डीआर का चुनाव  : 53 पदों के लिए
मतदान का समय  : सुबह 9.30 बजे से
वोटों की गिनती   : दोपहर दो बजे
रिजल्ट            : शाम छह बजे
कितनी मैनपावर   : 2500 
मतगणना           : जिमभनेजियम हॉल

यूआईईटी में देर तक चलेगा मतदान
यूआईईटी विभाग में 2638 वोट हैं। इसके कारण वोटिंग काफी देर तक चल सकती है। उसके लिए अनुमति दे दी गई है। बताया जाता है कि यहां वोटिंग के लिए दो भी बज सकते हैं। यहां से अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने निखिल नर्मेता को मैदान में उतारा है। इसी तरह लॉ विभाग में 1110 वोट हैं। यहां से एबीवीपी ने पारस रतन को अध्यक्ष पद का टिकट दिया गया है। 

इसी तरह यूआईएलएस में 1475 छात्र वोट डालेंगे। इस विभाग से किसी भी छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं उतारा है। माना जा रहा है कि यहां से पिछले वर्षों की तरह सभी छात्र संगठनों को लगभग बराबर वोट मिलते हैं, इस साल भी आंकड़ा दोहराया जा सकता है। केमिकल इंजीनियरिंग से 744 वोट हैं। 

इस विभाग से भी अध्यक्ष पद के लिए किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा गया है। इन वोटों पर भी सभी की नजरें लगी हुई हैं। साथ ही फिजिक्स से 563 वोट हैं। रसायन विज्ञान विभाग से एसएफएस के टिकट से प्रिया खड़ी हैं। ऐसे में संबंधित विभागों के वोट यहां पढ़ रहे छात्रों के हिस्से में जा सकते हैं। हालांकि अभी समीकरण बदलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed