फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vote Awareness Campaign in Chandigarh

शहरवासी ध्यान दें, वोट दिया तो मिलेगा गिफ्ट

Fri, 28 Feb 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Feb 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
Vote Awareness Campaign in Chandigarh
यूटी प्रशासन का इस बार का लक्ष्य है कि आगामी लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ का मतदान का प्रतिशत 80 पार कर जाए। हालांकि, पिछले चार दशक में चंडीगढ़ में अधिकतम मतदान का प्रतिशत 68.93 रहा है।
विज्ञापन


लेकिन, प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए वह कई कदम उठाएंगे।

प्रशासन की ओर से चुनाव से पहले शहर में मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। बाजारों में दुकानदारों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलेगा क्योंकि दुकानदारों की रुचि मतदान में कम रहती है।
विज्ञापन

10 वर्षों का चंडीगढ़ में मतदान का प्रतिशत

Vote Awareness Campaign in Chandigarh
1977-  67.4
1980- 63.93
1984-  68.93
1989-  65.67
1991-  57.84
1996-  58.41
1998-  53.69
1999-  48.35
2004-  50.91
2009-  65.02

सर्दियों में मतदान ज्यादा

Vote Awareness Campaign in Chandigarh
चंडीगढ़ के मतदान के प्रतिशत में मौसम की भी भूमिका रहती है। 1980, 1984, 1989 में चंडीगढ़ में मतदाम नवंबर से जनवरी के बीच हुआ। ऐसे में इन तीन सालों में मतदान का प्रतिशत 63 से 65 के बीच रहा।

इसके बाद जब 1991 में गर्मी में मतदान हुआ तो शहर में मतदान का प्रतिशत गिर गया। 1996 में भी गर्मी में मतदान हुआ और मतदान का प्रतिशत गिरा। इसके बाद से गरमी में ही मतदान हो रहा है। 2009 को छोड़कर बाकी सभी सालों में मतदान का प्रतिशत गिरा।
विज्ञापन

तीसरे चरण में होगा मतदान

Vote Awareness Campaign in Chandigarh
अगले सप्ताह चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव का शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा। वर्ष 2004 और 2009 में चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में हुआ है। जबकि 1999 में चंडीगढ़ में पहले चरण में मतदान हुआ था।

इस बार उम्मीद है कि चंडीगढ़ में या तो पहले या तीसरे चरण में मतदान होगा। ऐसे में अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ में चुनाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed