फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Volvo Bus Service from Panchkula Soon

पंचकूला टू दिल्ली-गुड़गांव, जल्द मिलेगा नया तोहफा

Tue, 16 Dec 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 16 Dec 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Volvo Bus Service from Panchkula Soon

पिछले कुछ वक्त से बंद वोल्वो बस सर्विस की दोबारा पंचकूला से शुरुआत की जाएगी। इसके तहत चंडीगढ़ से दिल्ली और गुड़गांव के लिए जाने वाली तीन वोल्वो बसें रोजाना पंचकूला से होकर जाएंगी। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की पहल के बाद परिवहन मंत्री की ओर से इसे हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में इस सेवा का संचालन दोबारा बहाल कर दिया जाएगा। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस संदर्भ में परिवहन मंत्री और विभाग के आला अधिकारियों से बातचीत के बाद पंचकूला से भी वोल्वो बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल, रोजाना दो-तीन बसें चंडीगढ़ से चलकर पंचकूला होते हुए दिल्ली और गुड़गांव जाएंगी। इससे दिल्ली और एनसीआर के शहरों में यात्रा करने वालों को लक्जरी बसों की सुविधा पंचकूला से ही उपलब्ध होगी। अब तक यह सुविधा नहीं होने की वजह से लोगों को चंडीगढ़ बस स्टैंड तक जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चल रही थी एक वोल्वो
करीब पांच-छह महीने पहले भी बस सेवा की शुरुआत की गई थी, लेकिन यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए कुछ दिन पहले ही वोल्वो बसों का संचालन चंडीगढ़ से सीधे जीरकपुर के रास्ते किया जाने लगा। माना जा रहा है कि अब बसें अगर चंडीगढ़ से पंचकूला होकर गुजरेंगी तो इसमें कुछ अतिरिक्त वक्त लगेगा, जिससे चंडीगढ़ की सवारियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कोट
इस संबंध में आला अधिकारियों के आदेश के मुताबिक ही बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।  
- प्रद्युमन सिंह, जीएम, हरियाणा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed